spot_img
24.8 C
Varanasi
Sunday, February 15, 2026

Buy now

spot_img

अधिवक्ताओं का धरना दूसरे दिन भी रहा जारी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर शासन पर बढ़ाया दबाव,एसडीएम कार्यालय के बाहर बैठे अधिवक्ताओं ने कहा अब नहीं रुकेंगे मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा संघर्ष

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-तहसील राजातालाब उप जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर अधिवक्ताओं का दो दिवसीय धरना शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।अधिवक्ता संघ की ओर से तीन सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश सरकार पर दबाव बढ़ाया गया।अधिवक्ताओं ने दो टूक कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है,यदि मांगों की अनदेखी हुई तो बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।धरने में शामिल अधिवक्ताओं ने दोहराया कि प्रदेश के सभी अधिवक्ताओं को बीस लाख की स्वास्थ्य बीमा योजना दी जाए,अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम तत्काल लागू किया जाए और किसी दुर्घटना की स्थिति में दस लाख तक की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।दूसरे दिन भी अधिवक्ता शांतिपूर्ण ढंग से एसडीएम कार्यालय परिसर में तख्तियां लेकर बैठे रहे और अपनी बातों को जोरदार ढंग से उठाया।प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं का कहना है कि वे केवल अपने हक की मांग कर रहे हैं और सरकार को जल्द निर्णय लेना चाहिए।धरने के कारण तहसील परिसर में दिनभर चहल-पहल रही।अधिवक्ताओं ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं,बल्कि पूरे अधिवक्ता समाज के भविष्य और सुरक्षा से जुड़ा है।यदि शासन ने अब भी चुप्पी साधे रखी, तो आगे और उग्र रणनीति तय की जाएगी।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp