spot_img
25.1 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026

Buy now

spot_img

हरहुआ में निकला वारावफात का जुलूस

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-हरहुआ डीह से बदरुद्दीन हाशमी व हरहुआ चौराहा से हाफिज मोहम्मद नसीम के सरपरस्ती में जुलुसे मोहम्मदी शुक्रवार को सुबह 9 बजे निकला।जिसमें बड़े बुजुर्ग नौजवान छोटे-छोटे बच्चे हाथ में इस्लामिक झंडा लिए घोड़े तथा बाइक पर सवार सरकार का जस्न आमद का नारा लगा नबी की सदाओ का आवाज बुलंद कर रहा था।सरकार की आमद मरहबा मक्की की आमद मरहबा नारे तकबीर अल्लाह हू अकबर जैसे नारे की सदाए लग रहे थे।

जुलूस से मोहम्मदी हरहुआ डीह से निकाल कर हरहुआ बाजार होते हुए कोईराजपुर मोड,रिंग रोड चौराहा से वापस मुड़कर कोईराजपुर,हरहुआ बाजार,मंशापुर,दासेपुर,बैजलपट्टी,धनेशरी होते हुए हरहुआ डीह पहुंचा जहां सभी लोगों ने मिलकर के ईदगाह के मैदान में प्यारे नबी की सूरत की के बारे में लोगों को बताया और सलातो सलाम पढ़ा और तबारक को तस्कीम किया गया।उसके बाद जुलूस में शामिल सभी लोग अपने अपने घर चले गए।जुलूस में शामिल मेराज अहमद,इजहार खान,अमन हाशमी,शमशेर खान,इकबाल खान,निसार हाशमी,मकसूद हाशमी,शेरु खान,मुस्तफा शाह,रमजान शाह,अर्शलान खांन,अरशद खान,बदरुद्दीन हाश्मी सहित सैकडो़ प्यारे नबी के दिवाने जुलुस में शामिल रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp