spot_img
28.1 C
Varanasi
Sunday, February 15, 2026

Buy now

spot_img

सेवापुरी विधायक व ब्लाक प्रमुख आराजी लाइन के निधि से बन रहे इंटरलॉकिंग व खड़ंजा निर्माण में घपलेबाजी का खेल दो नम्बर ईंट का हो रहा प्रयोग ठीकेदार ने ब्लाक प्रमुख बनाकर दूसरे से कराया बात

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ भले ही ना खाऊंगा,ना खाने दूँगा का नारा देते हो,लेकिन प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी अंतर्गत आराजी लाइन विकास खंड में जमीनी हकीक़त इन सब से परे है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक आराजी लाइन विकास खंड के ग्राम पंचायत बीरभानपुर (नहर) से गाँव में जाने वाले इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण सेवापुरी विधायक नील रतन पटेल नीलू के निधि से हो रहा है जिसमे दो नम्बर के ईंटो का जहाँ प्रयोग हो रहा है वही दूसरी तरफ इसी विकास खण्ड के ग्राम पंचायत बीरभानपुर (नहर) से गाँव मे जाने वाले खड़ंजा का निर्माण कार्य ब्लाक प्रमुख आराजी लाइन नगीना पटेल पत्नी डॉक्टर महेन्द्र पटेल के निधि से कराया जा रहा है जिसका सम्पूर्ण कार्य कराने की जिम्मेदारी ठेकेदार राजू एलआईसी को दिया गया है

उनके द्वारा भी दो नम्बर के ईंटो का प्रयोग कर खड़ंजा निर्माण कराये जाने का मामला प्रकाश में आया है।निर्माण कार्य में धड़ल्ले से घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है।गांव के लोगों ने ठेकेदार और ब्लाक के अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।मुख्यमंत्री योगी भ्रष्टाचारियों पर नकेल लगाने की पूरी तरह से कोशिश कर रहे हैं,लेकिन आराजी लाइन ब्लाक में मनचाहे ठेकेदारों को सड़क और नाली निर्माण का टेंडर दिया जाता हैं और यह ठेकेदार सड़क और नाली निर्माण में भ्रष्टाचार की ईट लगाने से बाज नहीं आते।दोनों गांव में इंटरलॉकिंग/खड़ंजा निर्माण कार्य में पीली ईंट का प्रयोग किया जा रहा है।विकास के नाम पर इस भ्रष्टाचार के खेल में अधिकारी भी मौन बैठे हैं।गांव के लोगों ने बताया कि खुलेआम पीले ईट से निर्माण कराया जा रहा है।

पक्की जोड़ाई में मोरंग ,रेत व सीमेंट भी मानक के अनुसार नहीं मिलाया जा रहा है। इससे सड़क चंद दिनों में ही जगह-जगह टूटने लग जाएगी।वही निर्माण के बाबत ठीकेदार राजू एलआईसी से बात की गई तो वह झल्लाते हुए दूसरे को ब्लाक प्रमुख बताकर बात कराया और कहा गया कि जो भी करना हो कर लीजिये काम वैसे ही होगा।वही इस बाबत पत्रकार प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आराजी लाइन डॉक्टर महेन्द्र पटेल से मुलाकात कर आडियो क्लिप सुनाई व भेजी तो तत्काल प्रकरण का संज्ञान लेकर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आराजी लाइन डॉक्टर महेन्द्र पटेल ने ठीकेदार को जमकर फटकार लगाई व मानक गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने का निर्देश दिया।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp