एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-सरस्वती उच्च शिक्षा एवं तकनीकी स्नातकोत्तर महाविद्यालय गहनी आयर वाराणसी के बहुउद्देशीय सभागार मे नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की जयंती और बसंत पंचमी के अवसर पर सांस्कृतिक संगम 2026 का आयोजन किया गया।प्रथम चरण में सरस्वती पूजन का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के उप-प्रबंधक नवीन कुमार सिंह और प्राचार्य डॉ सन्तोष कुमार सिंह समस्त प्राध्यापक प्राध्यापिकाओं सहित महाविद्यालय की छात्र व छात्राओं ने पूजन-अर्चन किया और विश्व कल्याण की कामना की।द्वितीय चरण में सुभाष चन्द्र बोस की जयंती और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध साहित्यकार समीक्षक,आलोचक डॉ रामसुधार सिंह उपस्थित रहे।विशिष्ट अतिथि के रूप में मेजर डॉक्टर अरविन्द कुमार सिंह,डॉक्टर राजीव शुक्ल,डॉक्टर अजीत कुमार एन शुक्ल,श्रीमती माला सिंह,डाॅ एस के उपाध्याय उपस्थित रहे।कार्यक्रम के प्रारम्भ में सुभाष चन्द्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर नवीन कुमार सिंह और डाॅ संतोष कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ,अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर किया।अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि सरस्वती पूजा और नेताजी की जयंती एक ही दिन पड़ना केवल संयोग न समझा जाए।भारत आज वैश्विक चुनौतियों के समक्ष जहां खड़ा है हमारे युवा पीढ़ी को माँ सरस्वती की तरह विद्या में ज्ञान में शोध में आगे बढ़ना है और इसी के साथ साथ हमें सुभाष चंद्र बोस को याद करते हुए अपनी सीमाओं की रक्षा करनी है और चारों तरफ से शत्रुओं से घिरे अपने इस राष्ट्र को बचाना है।महाविद्यालय की छात्र/छात्राओं संध्या पटेल,तृप्ति,सोनाली,सृष्टि,मनीषा,अर्चना आदि ने सरस्वती वंदना,स्वागत गीत,समूह नृत्य,नाट्य मंचन,आदिवासी,नारी अस्मिता से जुड़ी प्रस्तुति किया।कार्यक्रम का संचालन डाॅ सुरभि श्रीवास्तव,अदिति सिंह,शुभम खरवार ने किया और डाॅ पुष्पा मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक,प्राध्यापिकाओं सहित छात्र,छात्राओं ने उपस्थित होकर मंगल की कामना की।


