एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नवजीवन सामाजिक सेवा समिति द्वारा चिरईगांव ब्लॉक के ग्राम अईली एवं छाहीं में बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर “ग्राम पंचायत में महिला नेतृत्व की दशा और दिशा”विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई,जिसमें वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।वक्ताओं ने कहा कि पंचायत के विकास के विषय में महिलाएं आज पहले से अधिक मुखर हो रही हैं और वे निष्पक्ष रूप से अपनी बात रखती हैं।

यदि पंचायत व्यवस्था को पूरी तरह महिलाओं के नेतृत्व में कार्य करने का अवसर दिया जाए तथा अनावश्यक हस्तक्षेप न किया जाए तो पंचायतों के समग्र विकास में अधिक समय नहीं लगेगा।जिस प्रकार महिलाएं अपने परिवार और घर का सुचारु संचालन करती हैं,उसी प्रकार वे पंचायत की जिम्मेदारियों को भी सफलतापूर्वक निभा सकती हैं।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं की उपस्थिति रही।उपस्थित महिलाओं का उत्साह और सहभागिता देखते ही बनता था।कार्यक्रम में प्रमुख वक्ताओं के रूप में श्रीमती अंजली,अन्तिमा,रवीना,सुनीता,रेखा,अनीता और प्रीति आदि ने अपने विचार रखे और महिलाओं से पंचायतों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।


