एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-राजातालाब थाना क्षेत्र के बढ़ईनी खुर्द गांव में बुधवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई,जहां तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर का कहर देखने को मिला।भसी लदे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने भेड़ों के झुंड को बेरहमी से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया।

इस दर्दनाक हादसे में मौके पर ही बाइस भेड़ों की मौत हो गई,जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल बताई जा रही हैं।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी और पशुपालक का रो-रोकर बुरा हाल है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक भेड़ मालिक राजमन पाल,मंगनु पाल,जीयाराम पाल के अनुसार हादसा उस वक्त हुआ जब वे रोज की तरह सुबह-सुबह अपने अपने घरो से भेड़ों को चराने के लिए खेतों की तरफ ले जा रहे थे।

भेड़ सड़क किनारे कतार में चल रही थीं,तभी अदलपुरा के तरफ से भस्सी लादे हुए एक ट्रैक्टर तेज गति से मातलदेई के तरफ जा रहा था,ट्रैक्टर पर बेहद तेज आवाज में गाना बज रहा था।वही राजमन पाल ने बताया कि उन्होंने ट्रैक्टर को अपनी ओर आते देख हाथ देखकर और चिल्लाकर चालक को रोकने की कोशिश की ताकि वह गति धीमी कर ले लेकिन ट्रैक्टर में बज रहे तेज संगीत के कारण चालक को उनकी आवाज सुनाई नहीं दी

और देखते ही देखते ट्रैक्टर ने दो दर्जन से अधिक भेड़ों को अपनी चपेट में ले लिया।सड़क पर हर तरफ खून और मृत भेड़ें बिखरी पड़ी थीं।हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक दिलीप ने मौके से ट्रैक्टर लेकर भागने का प्रयास किया,लेकिन शोर सुनकर दौड़े आस-पास के ग्रामीणों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही राजातालाब पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने मृत भेड़ों का पंचनामा भरा और घायल भेड़ों के इलाज की व्यवस्था की।

राजातालाब पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है और चालक को हिरासत में लेकर आगे की वैधानिक कार्यवाही में जुटी है।इस घटना से पीड़ित राजमन पाल को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है,जिसके चलते पूरे परिवार में मातम का माहौल है।वही दूसरी तरह घटना की जानकारी होने पर ट्रैक्टर मालिक राजकुमार सोनकर इमलिया चट्टी अहरौरा मौके पर आकर पशु पालक व कंठीपुर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि उदय प्रताप प्रधान के

मध्यस्थता में मृत भेड़ो के मुआवजा के रूप में 2,70 लाख रुपये बतौर सुलह समझौता कर दिए जिसमे 1 लाख नकद व 1.70 चेक द्वारा दिया गया।वही इस बाबत चौकी प्रभारी मातलदेई साकेत पटेल का कहना रहा कि चालक दिलीप व ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है पशु पालक द्वारा तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी अभी तक किसी भी प्रकार की सुलह समझौता का पत्र पशु पालक या ट्रैक्टर मालिक द्वारा नही दिया गया है।


