spot_img
21 C
Varanasi
Monday, March 16, 2026

Buy now

spot_img

देश और समाज के विषम परिस्थितियों में स्वयंसेवकों ने सेवा धर्म निभाने का कार्य किया है

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-महाराज बलवंत सिंह पीजी कॉलेज गंगापुर वाराणसी में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया।समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रोफेसर आशुतोष कुमार प्राचार्य डॉ राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज भैरव तालाब वाराणसी रहे कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती एवं स्वर्गीय संस्थापक महाराज के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया स्वयंसेवकों ने सरस्वती वंदना स्वागत गीत एवं माल्यार्पण से मुख्य अतिथि का स्वागत किया कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना गीत लक्ष्य गीत होली गीत तथा विदाई गीत का मनोरंजन कार्यक्रम स्वयंसेवकों ने दिया।मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा की राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक देश और समाज के लिए विपत्ति में कार्य करते हैं जब-जब देश पर कोई संकट आया है तो राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक समाज सेवा में हिस्सा लेते हैं।

यह अनुशासन के मिसाल होते हैं महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर शैलेंद्र कुमार सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों के सात दिन के कार्य की प्रशंसा की अतिथियों का स्वागत एवं परिचय कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अखिलानंद सिंह ने किया।धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अर्चना सिंह तथा कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अभय कुमार शर्मा ने किया।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं अध्यापिकाएं क्रमशः डॉ भूपेंद्र कुमार यादव डॉ रेणु कुमारी कार्यालय सहायक विनय कुमार श्रीवास्तव विजय कुमार उपस्थित रहे सर्वश्रेष्ठ छ स्वयंसेवकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।इस समापन समारोह में सभी स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp