एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-मारपीट गाली गलौज स्वयं अर्जित सम्पत्ति से बेदखल करने घरेलु हिंसा जान से मार देने कि धमकी के मामले में बुधवार को पुलिस आयुक्त को शिकायती पत्र आईजीआरएस के माध्यम से देकर बुजुर्ग ने लगाई न्याय की गुहार।प्राप्त जानकारी के अनुसार राकेश कुमार बरनवाल उम्र लगभग 65 वर्ष निवासी ग्राम गोईठाहां पोस्ट-सारनाथ थाना-लालपुर पाण्डेयपुर जनपद-वाराणसी ने दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि मेरे व मेरी पत्नी के साथ मेरे बडे बेटे गौरव कुमार बरनवाल व उनकी पत्नी सितारा देवी विगत लगभग 6 वर्षों से सम्पत्ति अपने नाम करवाने के लिए आये दिन मारपीट कर रहे है।

विगत रात्री विपक्षीगण ने प्रार्थी व उसकी पत्नी को बहुत गाली-गलौज दिया और जान से मारने कि धमकी दे रहे है,यदि मेरे अन्य पुत्र बचाव मे कुछ कहते है तो मेरी बड़ी बहु सितारा देवी पुरे परिवार को झूठे मुकदमे मे फसाने कि धमकी दे रही है।जिनमें विवष होकर मेरे दो छोटे पुत्र कुछ कर नहीं पा रहे है और अपने आप को असहाय महसूस कर रहे है विपक्षीगण के साथ सितारा देवी का भाई विष्णु बरनवाल व उसका पिता श्री प्रकाश दोनों मिलकर मेरे ऊपर दबाव बना रहे है कि पुरी सम्पत्ति अपने बडे बेटे गौरव कुमार को दे दो वरना हम प्रार्थी की हत्या कर दी जायेगी।

विपक्षीगण गौरव कुमार व सितारा देवी आत्महत्या करने कि बार-बार धमकी देते है जिसके जिम्मेदार व स्वयं रहेगें।हम बुजुर्ग दम्पत्ति विपक्षीगण से रक्षा किया जाय उपरोक्त के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की कृपा करें।


