एस के श्रीवास्तव विकास
वाराणसी/-कड़ाके की ठंड को देखते हुए ‘मिशन समाज सेवा’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डंपी तिवारी (बाबा) ने मानवता की एक अनूठी मिसाल पेश की है। उनके आवास ‘मां बाला धाम कॉलोनी’ पर एक भव्य कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में दिव्यांग भाई-बहनों,बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से राहत दिलाने के लिए कंबल वितरित किए गए।इस पुनीत कार्य में कानून व्यवस्था के रक्षकों ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम में लालपुर थाने के उपनिरीक्षक अरुण यादव और दीवान आशुतोष सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।इस अवसर पर ननकू यादव,अभिजीत यादव,नितिन श्रीवास्तव,अनुज मिश्रा,दुर्गेश पांडेय,विपुल दुबे और सक्षम पांडे सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।नर सेवा ही नारायण सेवा है।

हमारा लक्ष्य है कि इस भीषण ठंड में कोई भी असहाय व्यक्ति ठिठुरने पर मजबूर न हो।” डंपी तिवारी (बाबा),राष्ट्रीय अध्यक्ष।डंपी तिवारी (बाबा) के इस प्रयास की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि बाबा हमेशा से ही गरीबों और असहायों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं।


