spot_img
21 C
Varanasi
Monday, March 16, 2026

Buy now

spot_img

होली मिलन समारोह में पूर्व विधायक ने फूलों की पंखुड़ियां से खेली जमकर होली

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-रोहनिया क्षेत्र के औढ़े स्थित पूर्व विधायक रोहनिया सुरेंद्र नारायण सिंह के आवास पर रविवार को होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसके दौरान पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने होली मिलन समारोह कार्यक्रम में रोहनिया तथा सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आए हुए सभी वरिष्ठ जनों के साथ अंगवस्त्र के साथ सादगी पूर्ण तरीके से गुलाब के फूलों की पंखुड़ियां से खूब जमकर होली खेलते हुए एक दूसरे को गले लगाकर होली की बधाई दी।समारोह में लोगों ने भोजन के साथ-साथ भाँग ठंडई का भी लुफ्त उठाया।लोकगीत गायक कलाकार अनीश मिश्रा,सुरेश आनंद,सौरभ उपाध्याय,नेहा वर्मा ने होली गीत की प्रस्तुति दी।कार्यक्रम के अंत में पूर्व विधायक ने उपस्थित अतिथियों के साथ केक काटकर अपने छोटे पुत्र दीपक सिंह का बड़े ही हर साल लास्ट के साथ जन्मदिन मनाया।कार्यक्रम का संचालन अजय दुबे ने किया।होली समारोह कार्यक्रम में मुख्य रूप से एमएलसी व लोकसभा प्रभारी अश्वनी त्यागी,जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य,सेवापुरी विधायक प्रतिनिधि अदिति पटेल,मेंयर अशोक तिवारी,एमएलसी धर्मेंद्र राय,पूर्व एमएलसी केदारनाथ सिंह,शिक्षा चयन आयोग सदस्य हरेंद्र राय,देवेंद्र सिंह गोपाल,दीपक सिंह,प्रवीण सिंह गौतम,अरविंद पटेल,संजीव सिंह गौतम,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल,प्रवेश पटेल,पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश दुबे,शुशील दुबे पप्पू,अजय दुबे,संत कुमार तिवारी,सुरेश पटेल गुड्डू,केशव यादव,सुधा त्रिपाठी,धर्मेंद्र यादव,विकास दुबे,अमित सिंह,संजय सोनकर,डॉ नरेंद्र पटेल,श्याम भूषण शर्मा इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp