एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-भदवर स्थित हेरिटेज आईएमएस हॉस्पिटल ने वर्ल्ड किडनी डे के अवसर पर लोगों को किडनी संबंधी बीमारियों के प्रति जागरूक करने के लिए एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर,स्टाफ और छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।प्रमुख रूप से किडनी रोग विभाग से प्रो डॉ राणा गोपाल सिंह,डॉ डी के सिन्हा,डॉ योगेश गौर व यूरोलॉजी विभाग से डॉ हिमांशु पांडे, डॉ स्वातंक मिश्रा,डॉ शुभंकर गौतम,वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ ओ पी मिश्रा सहित कई विशेषज्ञ उपस्थित रहे।संगोष्ठी मे पोस्टरों व वीडियो प्रेजेंटेशन के माध्यम से किडनी की बीमारियों की रोकथाम और उपचार के बारे में जानकारी दी गई।अस्पताल में आए मरीजों का निशुल्क ब्लड प्रेशर,शुगर,यूरिक एसिड सहित कई जरूरी जांचें की गईं।यह आयोजन किडनी की सेहत को लेकर लोगों को जागरूक करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व को समझाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।


