एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-सावन माह के तीसरे सोमवार सहित मंगलवार को नागपंचमी के अवसर पर कांवरियों की भारी भीड़ के बीच राजातालाब में झड़प का मामला सामने आने से पुलिस सक्रिय हो उठी।सोमवार को दोपहर बाद कांवरियों संग कुछ स्थानीय लोगों के बीच विवाद और मारपीट के बीच पुलिस ने कड़ी कार्यवाही की है।एक ओर शहर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी है तो दूसरी ओर कांवरियों को लेकर विवाद के बीच पुलिस महकमा भी सक्रिय हो उठा और मौके पर पुलिस बल ने तत्काल कार्यवाही कर शांति व्यवस्था कायम की।स्थानीय लोगो के अनुसार कांवड़ यात्रियों एवं दुकानदार के बीच हुए विवाद में मौके पर स्थिति शांत होने के बाद एक व्यक्ति द्वारा स्वयं को विश्व हिन्दू परिषद का पदाधिकारी बताकर अपने सहयोगी के साथ असलहा लेकर आने के बाद विवाद ने और तूल पकड़ लिया।असलहा लेकर लेकर दुकानदार के घर में घुसने का प्रयास करने और बार-बार समझाने पर भी वह नहीं माना। मौके पर जबरदस्ती करने पर पुलिस ने बल प्रयोग कर दो लोगों को पुलिस हिरासत में लिया है।दरअसल शुभम यादव नाम के एक कांवरिया के साथ कुछ स्थानीय अराजक तत्वों द्वारा मारपीट करने से हालत खराब हो गई।इस मामले की जानकारी के बाद लोग हंगामा करने लगे।राजातालाब के रानी बाजार में हुए विवाद और मारपीट को देखते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग करने पहुंचे बजरंग दल के जिला अध्यक्ष राजेश पांडेय तथा उनके गनर संग साथ नोक-झोक के बाद गिरफ्तारी भी की गई।गिरफ्तारी के बाद स्थानीय लोगों द्वारा किए जा रहे हंगामे के बाद पुलिस ने लाठी चार्ज कर भीड़ को तितर-बितर भी किया।वहीं राजातालाब स्थित रानी बाजार में कांवरिया के साथ हुई मारपीट के खिलाफ राजातालाब जंसा मार्ग जाम करते कांवरियों को समझाने डीसीपी आकाश पटेल व एडीसीपी बैभव बांगर भी पहुंचे और उनसे विरोध प्रदर्शन खत्म करने की बात कही।हालांकि मौके पर देर शाम तक विवाद की स्थिति बनी रही। जबकि सुरक्षा कारणों से मौके पर लोहता जंसा रोहनिया मिर्जामुराद कपसेठी बड़ागांव थानों की फोर्स को भी तैनात किया गया है।आपको बता दे कि सोमवार देर शाम घटना स्थल का निरीक्षण करने डीआईजी शिवहरी मीणा भी पहुँचे और पीएसी व पुलिस बल के साथ पैदल गस्त कर हाल जाना और मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि आधा दर्जन हमलावरो को पुलिस ने हिरासत में लेकर जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।इस दौरान एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह,प्रभारी निरीक्षक बड़ागांव अतुल कुमार सिंह,प्रभारी निरीक्षक कपसेठी अरविंद कुमार सरोज,प्रभारी निरीक्षक मिर्जामुराद प्रमोद कुमार पांडेय,प्रभारी निरीक्षक जंसा अनिल कुमार शर्मा,थानाध्यक्ष लोहता निकिता सिंह,थानाध्यक्ष राजातालाब राजू कुमार,चौकी प्रभारी कस्बा राजातालाब रोहित दूबे, चौकी प्रभारी जक्खिनी संदीप सिंह,चौकी प्रभारी मातलदेई साकेत पटेल,चौकी प्रभारी खजूरी विवेकानंद द्विवेदी,चौकी प्रभारी कस्बा जंसा पवन कुमार यादव,चौकी प्रभारी परमपुर आयुष ओझा,चौकी प्रभारी भदवर रामकुमार पांडेय,चौकी प्रभारी मोहनसराय धर्मेंद्र राजपूत,एसएसआई बड़ागाँव संदीप कुमार पांडेय,एसएसआई कपसेठी सोमन कुमार सहित सैकड़ो पुलिसकर्मी पीएसी उपस्थित रहे।


