एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-उप निरीक्षक चौकी प्रभारी हरहुआ विवेकानंद द्विवेदी के नेतृत्व में ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के अंतर्गत चौकी क्षेत्र में भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को अपहृता को भगाने में सहयोग करने वाले फरार आरोपी सरफराज पुत्र आबिद अली निवासी हरहुआ डीह थाना बड़ागांव उम्र लगभग 19 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।ज्ञातव्य हो कि बीते 9 मार्च को वादी द्वारा थाना बड़ागांव में लिखित तहरीर दी गई थी कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री को अभियुक्त वारिश हाशमी बहला-फुसलाकर भगा ले गया है।वादी द्वारा अभियुक्त के परिजनों से संपर्क करने पर उनके द्वारा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी।तहरीर के आधार पर थाना बड़ागांव में अभियोग पंजीकृत कर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त वारिश हाशमी को उसी दिन गिरफ्तार कर कारागार में निरुद्ध कराया जा चुका है।जांच के दौरान अभियुक्त एवं अपहृता को भगाने में सहयोग करने वाले सरफराज का नाम प्रकाश में आने पर उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।इस घटना में हरहुआ भाजपा मंडल के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हरहुआ चौकी और थाने तक दोषियों के गिरफ्तारी का दबाव बनाया था।


