एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-आराजी लाइन क्षेत्र के चिंतापुर गांव में स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।”स्वच्छ तीर्थ, स्वच्छ भारत” के संदेश के साथ कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर और आस-पास के क्षेत्र में साफ-सफाई की।इस अभियान का नेतृत्व मण्डल अध्यक्ष सुजीत पाल ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जगदीश जायसवाल मौजूद रहे।इसके अलावा प्रदेश सह संयोजक राकेश बिंद,जिला मंत्री अनुसूचित मोर्चा चंद्रभान,शक्ति केंद्र संयोजक डॉ राजदेव मौर्य,बूथ अध्यक्ष विनय कुमार,सौरभ सिंह(पत्रकार काशीवार्ता),सोशल मीडिया काशी क्षेत्र के अंकित त्रिपाठी,बीडीसी हुबलाल,मटरू मौर्य सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता और सम्मानित ग्रामवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए।मुख्य अतिथि जगदीश जायसवाल ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को गांव-गांव तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

मंदिर हमारी आस्था के केंद्र हैं।इन्हें स्वच्छ रखना पुण्य का कार्य है।”मण्डल अध्यक्ष सुजीत पाल ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि स्वच्छता अभियान लगातार गांव के अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी चलाया जाएगा।कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर को स्वच्छ रखने और लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।


