एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-प्रशिक्षण प्राप्तकर स्वरोजगार के साथ बेहतर उद्यमी बन दूसरों को रोजगार उपलब्ध कराते हुए आत्मनिर्भर बनें।उक्त बातें रत्नेश चन्द्र अग्रवाल प्रभारी राजकीय फल संरक्षण केन्द्र बीएचयू वाराणसी द्वारा चिरईगांव विकास खण्ड के जाल्हूपुर ग्राम पंचायत में संचालित दो दिवसीय मुख्यमन्त्री ग्राम स्वरोजगार खाद्य प्रसंस्करण योजना के समापन अवसर पर प्रमाण पत्र वितरण के दौरान अपने सम्बोधन में व्यक्त किया।श्री अग्रवाल ने कहा कि जब फल और सब्जियों के दाम कम हो जाते है उस समय उसे संरक्षित करके एवं पदार्थ बनाकर सभी प्रशिक्षित कल के उद्यमी अच्छे मूल्य प्राप्त कर सकते हैं।निदेशक स्मृति आईटीआई वाराणसी ने कहा कि गाँव के विकास में यह कड़ी जहां स्वरोजगार प्रदान करेगी वहीं आस पास के लोगों के लिए बेहतर स्वाद मिलेगी।खाद्य प्रसंस्करण विभाग की भूमिका इस दिशा में सराहनीय रही।सरकार की योजनायों का लाभ लोगो को दिलाने में पूर्ण सहयोग रहेगा।
भावी उद्यमियों को ग्राम प्रधान जिला खाद्य प्रसंस्करण प्रभारी आरसी अग्रवाल,निदेशक स्मृति आई टी आई इंजीनियर राजेश यादव ने प्रमाण पत्र वितरित किया।समापन अवसर पर डिस्ट्रिक रिसोर्स पर्सन विक्की जायसवाल पंचायत सदस्य एवं स्थानीय वरिष्ठजनों के साथ विभागीय कर्मचारी भी उपस्थित रहे।समापन कार्यक्रम का संचालन खाद्य प्रसंस्करण सुपरवाइजर अरुण सिंह ने किया।


