एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने गुरुवार को सेवापुरी में ग्राम सभा चकलोला स्थित पंचायत भवन में आयोजित जन चौपाल का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने जन सामान्य की समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण किए जाने का अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं से पात्र लाभार्थी कत्तई वंचित न रहने पाए।जन चौपाल में स्वास्थ्य,शिक्षा,आवास,आपूर्ति,बाल विकास, खाद्य रसद,जलनिगम,समाज कल्याण,उद्यान और बैंक समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।जन चौपाल में विभिन्न विभागों के स्टॉल भी लगाए गए थे।जिलाधिकारी ने बारी-बारी से सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से जानकारी ली।

उन्होंने यह भी जानकारी की,कि संबंधित योजनाओं का लाभ कितने लाभार्थियों को मिला है और कितने लोग अभी वंचित हैं।उन्होंने निर्देश दिया कि जो भी लाभार्थी सरकारी योजनाओं से वंचित हैं,उन्हें प्राथमिकता के आधार पर लाभ दिलाया जाए।उन्होंने कहा कि अधिकारी जनता से सीधा संवाद करें और संवेदनशीलता के साथ उनकी समस्याओं का समाधान करे।जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने ग्रामवासियों से अपील की कि वह सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें और किसी भी समस्या के लिए संबंधित विभाग से संपर्क करें।उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि योजनाओं का लाभ गाँव के अंतिम व्यक्ति तक पहुचे।


