spot_img
30.6 C
Varanasi
Thursday, March 12, 2026

Buy now

spot_img

डॉक्टर रवि वर्मा ने पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर सौपा ज्ञापन सोशल मीडिया फेसबुक पर कुछ आडियो फोटो वायरल कर छवि धूमिल करने वाले के खिलाफ किया कार्यवाही की माँग

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-पुलिस आयुक्त वाराणसी मोहित अग्रवाल से मिले ममता हॉस्पिटल राजातालाब बंगालीपुर-जमुआ रोड के डॉक्टर रवि वर्मा शिकायती पत्र देकर सोशल मीडिया पर हॉस्पिटल व पत्नी ममता वर्मा को बदनाम कर छवि धूमिल करने वाले विजय कुमार वर्मा बीरभानपुर (ओदार) के खिलाफ कार्यवाही करने की माँग किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जंसा थाना क्षेत्र के महमदपुर व हाल पता राजातालाब थाना क्षेत्र के बंगालीपुर के रहने वाले ममता हॉस्पिटल के संस्थापक तथा ममता वर्मा के पति डॉ रवि वर्मा ने गुरुवार को पुलिस आयुक्त वाराणसी कार्यालय पहुंच शिकायती पत्र सौंपते हुए पुलिस आयुक्त को बताया कि पत्नी ममता के नाम से ममता हॉस्पिटल संचालित होता है।हॉस्पिटल सहित पत्नी ममता व डॉक्टर रवि वर्मा को बदनाम तथा छवि धूमिल करने का कार्य आए दिन राजातालाब थाना क्षेत्र बीरभानपुर (ओदार) निवासी विजय कुमार वर्मा द्वारा सोशल मीडिया व फेसबुक आदि पर ऑडियो वीडियो बनाकर लगातार शेयर किया जा रहा है।

जिससे ममता हॉस्पिटल तथा डॉक्टर रवि वर्मा का छवि समाज में धूमिल हो रहा है जिससे बहुत बड़ी मान सम्मान की हानि पहुंची है।सोशल मीडिया फेसबुक पर ऑडियो वीडियो वायरल करने वाले के खिलाफ पुलिस आयुक्त वाराणसी से डॉ रवि वर्मा ने तत्काल 67 आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग किया है।पुलिस आयुक्त ने प्रकरण का संज्ञान लेते हुए राजातालाब पुलिस को जांच कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp