एस के श्रीवास्तव विकास
वाराणसी/-काशी में 51वे बार आकर पीएम नरेंद्र मोदी ने जहां 2183.45 करोड़ रुपये की लागत वाली 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।बुजुर्गों दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण सहित 9.70करोड़ के खाते में आन लाइन 20.500करोड़ किसान सम्मान निधि की 20वी क़िस्त हस्तांतरित किया और बाबा विश्वनाथ,माता अन्नपूर्णा,बाबा कालभैरव से आदेश लेकर देशवासियों,काशीवासियों ,परिवारजनों के सम्मान और आशीर्वाद की इच्छा जताते हुए सिंदूर ऑपरेशन की सफलता में सबके योगदान पर गर्व किया।वहीं अपने कार्यकर्ताओं का भी सम्मान करते हुए उनसे हाल चाल लिया।

भाजपा के हरहुआ मण्डल अध्यक्ष व तेज तर्रार कार्यकर्ता आशुतोष मिश्रा ‘अजय’से हेलीपैड पर मिलकर चेहरे के मुस्कान,चपलता,कर्मठता,कुशल व्यक्तित्व को भांपते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ठहर कर सीधे संवाद किया और कार्यकर्ताओं की समस्याओं,आवश्यकताओं,पार्टी के नीतिगत मूल्यों पर वार्ता की।कुछ सहमे अजय मिश्र ने अभिवादन करते हुए मुस्कराते हुए कहा कि काशी के हर वासी के दिलों में माननीय बसते हुए देशभक्ति का भाव रग रग में उर्जिकृत कर कुछ देश के लिए काम करने की अपार ताकत पैदा कर दी है।हर कार्यकर्ता आपकी पूजा दिलों से करता है और करता रहेगा।हम सभी आपके ऋणी रहेंगे।सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास मूलमंत्र लेकर कार्यकर्ता सेवा भावना से कार्य करते हुए खुश हैं।पीएम मोदी ने पूछा कि महा सावन मास में आप सभी से मिलने की मेरी इच्छा थी जो आज पूरी हुई लेकिन कई दिनों से मेरे आने की तैयारी को लेकर आप सभी जुटे रहे होंगे आज का दिन कैसा लग रहा है।अजय मिश्र ने तपाक से उत्तर दिया कि आज शनिवार को शनिदेव व संकटमोचन हनुमान का दिन है काशी के लिए यह अति शुभदिन है।अंत मे यशस्वी पीएम मोदी ने कहा कि पार्टी के निचले स्तर के कार्यकर्ता ही पार्टी के नींव हैं आप सभी पर देश,समाज को नई दिशा देने के लिए सेवा,समर्पण भाव से जुटे रहना है अधिक से अधिक सेवाकर लोंगो के चेहरे पर खुशी लाने का कार्य करें।हर हर महादेव जयघोष कर विशेष बधाई दी और आगे मंच की ओर निकल पड़े।पूरा हेलीपैड व जनसभा स्थल हर हर महादेव के उद्घोष से शिवमय हो गया।


