एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-लोहता थाना क्षेत्र के कोरौता गांव में आराजी नम्बर 1438 डेढ़ विश्वा नवीन परती जमीन पर एक मूर्ति लगाने की सूचना को लेकर पुलिस ने ग्राम प्रधान कोरौता दिनेश पटेल व उनके चार साथी अमरजीत,आशीष,अनीश,रमेश पटेल साथियों को बीती रात हवालात में डाल दिया।सुबह सूचना पाकर थाने पहुंचे प्रधान समर्थको व ब्लाक प्रमुख,भाजपा नेताओं ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारे बाजी कर चक्का जाम कर दिया।वहीं एसीपी रोहनिया समेत कई थानों की फोर्स डटी रही।बताया जाता है कि कोरौता गांव में डेढ़ विश्वा नवीन परती जमीन पर प्रधान द्वारा भगवान बुद्ध का मूर्ति लगाया जाना था,जिसका प्रशासन द्वारा विरोध किया जा रहा था।उनका कहना था कि कोई नई मूर्ति स्थापित नहीं होगी।

वहीं एसीपी रोहनिया संजीव कुमार शर्मा का कहना रहा कि बिना अनुमति मूर्ति लगाया जा रहा था।प्रधान द्वारा जबरन लगाने के लिए चौकी प्रभारी अकेलवा अमित यादव से कहा सुनी हो गई और रात में ट्रैक्टर लेकर मिट्टी डलवाने के लिए नवीन परती जमीन पर पहुंच गए और मूर्ति लगाने लगे।एसीपी रोहनिया संजीव कुमार शर्मा ने यह भी बताया कि प्रधान समेत उनके चार साथी को शांति भंग की धारा 151 में चालान कर दिया गया है।सैकड़ों की तादात में भाजपा नेता भानू शंकर पटेल,ब्लाक प्रमुख काशी विद्यापीठ प्रवेश पटेल,प्रमोद पटेल,सर्वेश पटेल,बिपिन पाण्डेय,आलोक पांडेय समेत सैकड़ो लोगो ने एसीपी से वार्ता किया लेकिन कोई हल न निकलने पर चक्का जाम कर दिया गया।धरनारत लोगों द्वारा धरना प्रदर्शन के दौरान बगैर कोई कार्रवाई के ग्राम प्रधान सहित समर्थकों तथा वाहन को छोड़ने की मांग की गई लेकिन जब बात नहीं बनी तो लोग धरना प्रदर्शन पर बैठ गए और चक्का जाम कर दिए।पुलिस के बल पर गुंडागर्दी नहीं चलेगी,पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के साथ एसएचओ लोहता,चौकी प्रभारी अकेलवा को तत्काल सस्पेंड लाइनहाजिर करने की माँग की जा रही थी,लेकिन स्थानीय प्रशासन ने शांति भंग में चालान करने के बाद मुचलके पर सभी को छोड़ा और वाहन को सीज कर दिया,जिस कार्रवाई को ब्लॉक प्रमुख ने गलत ठहराते हुए स्थानीय प्रशासन को खूब खरी खोटी सुनाई और एक जनप्रतिनिधि को हवालात में डालने के बाबत आक्रोश व्यक्त किया और कहा कि भाजपा कार्यकर्ता होने के बाद भी हम लोगों को अपने ही सरकार में अपने सरकार के खिलाफ बैठना पड़ रहा है यह बेहद गलत है आप सभी पुलिस कर्मी सरकार की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं।धरना प्रदर्शन के दौरान एसीपी रोहनिया संजीव कुमार शर्मा,प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह,नायब तहसीलदार संग्राम सिंह, लेखपाल संजय वर्मा उपस्थित रहे।


