spot_img
21 C
Varanasi
Monday, March 16, 2026

Buy now

spot_img

हरहुआ में रोजा इफ्तार में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब सैकड़ों रोजेदारों ने किया इफ्तार जंग और नफरत के दौर में अमन सब्र और इंसानियत का पैगाम

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-रमजान के पवित्र महीने के आखिरी अशरे की शुरुआत होते ही क्षेत्र में रोजा इफ्तार के कार्यक्रमों का दौर तेज हो गया है।इसी क्रम में हरहुआ डीह निवासी अब्दुल हब्बान हाशमी उर्फ छेदी मुंशी के आवास पर रविवार को भव्य रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया।इस मौके पर हरहुआ बाजार,कोईराजपुर,मंशापुर,दासेपुर,काजीसराय,भगतुपुर,अहरक,वाजिदपुर और रामसिंहपुर समेत आसपास के कई गांवों से आए सैकड़ों रोजेदारों ने इफ्तार में हिस्सा लिया।बताया जाता है कि छेदी मुंशी हर वर्ष रमजान के आखिरी अशरे में अपने घर पर रोजा इफ्तार का आयोजन करते हैं,जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं।

इस बार इफ्तार कार्यक्रम में एक खास बात यह रही कि उनकी सात वर्षीय पोती अलशिफा,पिता गुफरान हाशमी और माता सलमा बानो की पुत्री ने भी रोजा रखा।घर में इफ्तार की चर्चा सुनकर अलशिफा ने जिद कर सहरी के समय उठकर रोजा रखने की इच्छा जताई।परिजनों ने उसे समझाने की कोशिश की,लेकिन वह नहीं मानी और पूरे उत्साह के साथ रोजा रखा।सुबह स्कूल जाने के बाद दोपहर में तेज धूप के कारण उसे प्यास लगी,लेकिन मां सलमा बानो ने प्यार से समझाया कि थोड़ी देर और सब्र करो,अल्लाह बच्चों के रोजे भी कबूल करता है।दादा छेदी मुंशी ने भी उसे हौसला देते हुए रोजा पूरा करने पर 50 रुपये इनाम देने का वादा किया।यह सुनकर अलशिफा खुश हो गई और शाम तक सब्र के साथ रोजा पूरा किया।जैसे ही मस्जिद से अजान की आवाज गूंजी सभी रोजेदारों ने एक साथ दस्तरखान पर बैठकर रोजा इफ्तार किया।

इफ्तार के बाद रिश्तेदारों और मेहमानों ने अलशिफा की हिम्मत की सराहना की और उसे दुआएं दीं। दादा द्वारा 50 रुपये इनाम मिलने पर वह खुशी से झूम उठी और सबको बताती रही कि अब वह हर साल रोजा रखेगी।इफ्तार कार्यक्रम में गंगा-जमुनी तहजीब की भी खूबसूरत मिसाल देखने को मिली।जहां एक ओर रोजेदार इफ्तार में शामिल थे।वहीं दूसरी ओर मनीष श्रीवास्तव,जयचंद मोदनवाल,नागेंद्र विश्वकर्मा,संतोष गुप्ता और अजय मिश्रा सहित कई हिंदू समाज के लोगों ने पानी,शरबत,फल और खजूर वितरित कर रोजेदारों की सेवा की।इफ्तार के बाद सभी लोगों ने मस्जिद में नमाज अदा की और देश में आपसी भाईचारा,मोहब्बत और शांति की दुआ मांगी।इस अवसर पर पूर्व मेजर इसराइल खान,अकरम शाह,इकबाल खान,अब्दुल्ला खान,फारूक हाशमी,जफर हाशमी,इरफान हाशमी,सरवर हाशमी,बबलू हाशमी और कलाम हाशमी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp