एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-नगर पंचायत गंगापुर के लिए मनोनीत किए गए नए सभासद कमलेश गुप्ता का उनके कार्यकाल आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।इस अवसर पर नगर के पत्रकारों,अधिकारियों और साथी सभासदों ने उन्हें माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।नगर पंचायत कार्यालय पहुँचने पर कमलेश गुप्ता का स्वागत करते हुए अधिशासी अधिकारी (ईओ) नवनीत कुमार जायसवाल ने उन्हें बधाई दी और आशा व्यक्त की कि उनके अनुभव से नगर के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।कार्यक्रम में सभासद अरुण केसरी ने भी माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।इस दौरान क्षेत्र के पत्रकारों ने भी नवागत मनोनीत सभासद का गर्मजोशी से स्वागत किया।पत्रकार साथियों ने फूल-मालाओं के साथ कमलेश गुप्ता का अभिनंदन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कमलेश गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने और नगर की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।कार्यक्रम में मुख्य रूप से पत्रकार राहुल सिंह,सौरभ सिंह,रोहित सिंह,अधिशासी अधिकारी नवनीत कुमार जायसवाल,सभासद अरुण केसरी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय समर्थक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


