एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-जंसा थाना के तीनों चौकी क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध गांजा की बिक्री वर्तमान समय मे जोरो से हो रही है और एसएचओ जंसा तमाशबीन बन बैठे हुए है इतना ही नही किसी भी प्रकरण की जानकारी पत्रकार देना चाहता है तो वह उस पर ही थाना इंचार्ज का धौंस जमाते नजर आते है।जंसा क्षेत्र के बड़ौरा बाजार के एक मामले की जानकारी पत्रकार द्वारा एसीपी को दे दी जाती है और काफी प्रयास के बाद जंसा पुलिस जब मुकदमा दर्ज कर लेती है तब वह गुस्से से आग बबूला होकर भरे समाज मे ही पत्रकार से बदसलूकी दुर्व्यवहार करते हुए बात करने पर आमादा हो जाते है।जब पत्रकार द्वारा एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव से बात कराने की बात कही जाती है तो

एसएचओ जंसा अनिल कुमार शर्मा द्वारा झल्लाते हुए बताया जाता है कि थाना का इंचार्ज मैं हूँ कि एसीपी राजातालाब जो करना होगा मैं करूँगा एसीपी नही।आपको बता दे कि जंसा थाना के चौकी रामेश्वर,चौकी कस्बा जंसा व चौकी परमपुर में इन दिनों अवैध गांजा की बिक्री धड़ल्ले से बेरोकटोक किया जा रहा है स्थानीय प्रशासन मूकदर्शक बन तमाशा देखती नजर आ रही है।वही पत्रकार से बदसूलकी व दुर्व्यवहार के बाद पत्रकारों में आक्रोश ब्याप्त है,और पत्रकार प्रतिनिधि मंडल सीपी वाराणसी से मुलाकात कर पत्रक सौपकर एसएचओ जंसा के खिलाफ कार्यवाही की माँग जल्द ही करेगा।


