spot_img
26.9 C
Varanasi
Thursday, March 19, 2026

Buy now

spot_img

खबर का असर:आरआरसी सेंटर कूड़ा घर जंसा के सामने जमा कूड़ा बीडीओ के हस्तक्षेप के बाद हुआ साफ लापरवाही बरतने वालो को लगी फटकार

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-आरआरसी सेंटर (कूड़ा घर)जंसा के मेन गेट पर जमा कूड़ा पसरी गन्दगी साफ सफाई राम भरोसे की खबर चलते ही जिम्मेदार आला अधिकारी ने लिया मामले का संज्ञान हुई साफ सफाई।प्राप्त जानकारी के मुताबिक आराजी लाइन विकास खंड के ग्राम पंचायत जंसा में लाखों रुपए के लागत से बने आरआरसी सेंटर कूड़ा घर का हालात बद से बदतर था और कूड़ा घर के मेन गेट पर ही कूड़े का अंबार लगा हुआ था जिस कूड़ा घर के अंदर कूड़ा रहना चाहिए वह एकदम बिल्कुल साफ था और उसमें खड़ी कूड़ा गाड़ी भी एकदम नई जैसी लग रही थी जिस खबर को सवेरा न्यूज काशी ने बुधवार को प्रमुखता से प्रसारित व प्रकाशित कर जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया और फिर क्या आराजी लाइन विकास खंड के खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव ने तत्काल खबर का संज्ञान लेते हुए लापरवाही बरतने वाले सचिव एवं प्रधान सहित समूह की महिला को जमकर फटकार लगाया जिसके बाद गुरुवार को कूड़ा घर के सामने फैली गन्दगी पूर्ण रूप से साफ हो गयी,आखिर कब तक पत्रकार अपने कलम व कैमरों से खामियां लिखने व फोटो वीडियो शूट करके जागरूक करते रहेंगे। आखिरकार लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार आला अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही कब होगी यह आने वाला समय ही बतायेगा।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp