एस के श्रीवास्तव विकास
वाराणसी/-वाराणसी के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने अवैध पशु चिकित्सा और निम्न गुणवत्ता वाले वीर्य स्ट्रॉ के उपयोग पर रोक लगाने के लिए निर्देश जारी किए हैं।उन्होंने कहा कि कई पैरावेट और अपंजीकृत पशु चिकित्सक बिना अनुमति के पशु चिकित्सा और कृत्रिम गर्भाधान का काम कर रहे हैं,जो पशु प्रजनन नीति और अन्य कानूनों का उल्लंघन है।मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि अवैध रूप से पशु चिकित्सा और निम्न गुणवत्ता वाले वीर्य स्ट्रॉ के उपयोग में शामिल पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने सभी उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारियों और पशु चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अवैध गतिविधियों पर नजर रखें और कार्रवाई करें।मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि पशुपालकों को जागरूक करना आवश्यक है

कि वे अवैध पशु चिकित्सा और निम्न गुणवत्ता वाले वीर्य स्ट्रॉ के उपयोग से बचें।उन्होंने कहा कि पशुपालकों को विभाग द्वारा प्रमाणित पशु चिकित्सकों से ही सेवा लेनी चाहिए।मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने पुलिस आयुक्त,औषधि निरीक्षक और अन्य अधिकारियों को भी निर्देश दिया है कि वे अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई करें।


