spot_img
29.1 C
Varanasi
Thursday, March 26, 2026

Buy now

spot_img

जंसा पुलिस ने अपहरणकर्ता को किया गिरफ्तार भेजा जेल बीते चार वर्ष बाद अपहृता हुई सकुशल बरामद

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-जंसा पुलिस के उप निरीक्षक पवन कुमार यादव व उनकी पुलिस टीम द्वारा अपहरण से संबंधित प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई करते हुए प्रकाश में आए वांछित अभियुक्त रईश अहमद पुत्र रोशन उर्फ एहसानुल हक निवासी लक्ष्मनपुर इटवरिया,पोस्ट पुरे गोकुल सिंह थाना भिनगा जनपद श्रावस्ती को राजातालाब ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया।आरोपी के कब्जे से लगभग 4 वर्ष बाद अपहृता को सकुशल बरामद किया गया।उल्लेखनीय है कि बीते 30 दिसम्बर 2021 को वादी द्वारा थाना जंसा पर सूचना दी गई थी कि उनके बड़े भाई की पुत्री, उम्र लगभग 14.5 वर्ष, दिनांक 29.12.2021 की रात्रि में घर से लापता हो गई थी।काफी खोजबीन एवं रिश्तेदारों के यहां तलाश करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका,जिसके आधार पर थाना जंसा पर अभियोग पंजीकृत कर तत्काल जांच प्रारंभ की गई।विवेचना के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि आरोपी ने अपहृता से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक के माध्यम से संपर्क स्थापित किया था।तत्पश्चात उसने अपहृता को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ नानपारा जनपद बहराइच ले गया, जहां उसका धर्म परिवर्तन कराकर उससे विवाह कर लिया।आरोपी बुधवार को लखनऊ अपने रिश्तेदार के यहां जाने के लिए बनारस होते हुए गुजर रहा था तभी थाना जंसा पुलिस द्वारा राजातालाब ओवरब्रिज के पास घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।मुकदमा उपरोक्त में धारा 366,376(3) भादवि, 5एम/6 पॉक्सो एक्ट एवं 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।अभियोग वर्ष 2021 में पंजीकृत हुआ था,जिसमें लगभग आधा दर्जन विवेचकों द्वारा विवेचना की गई,किन्तु अपहृता का कोई लोकेशन न मिलने के कारण अभियुक्त गिरफ्त से बाहर रहा। इस दौरान तत्कालीन सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट पर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन आकाश पटेल द्वारा संबंधित विवेचक के संबंध में प्रारंभिक जांच भी कराई गई थी।लगातार प्रयासों के क्रम में उप निरीक्षक पवन कुमार यादव द्वारा तकनीकी विश्लेषण किया गया,जिसके आधार पर महत्वपूर्ण साक्ष्य प्राप्त हुए और अंततः अभियुक्त की गिरफ्तारी संभव हो सकी।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp