एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-ग्रामीण विद्युत वितरण कार्यालय बरईपुर में तैनात लेखाकार अरविन्द कुमार के विरुद्ध भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग की गंभीर शिकायतें संज्ञान में आई है।विवरण निम्नलिखित है दीर्घकालीन तैनाती उक्त लेखाकार विगत कई वर्षों से एक ही स्थान पर तैनात है।राजनैतिक प्रभाव और धनबल के कारण वह अपने आवास से मात्र एक किमी की दूरी पर स्थित कार्यालय में ‘अंगद के पांव की तरह जमा हुआ है,जो कि स्थानांतरण नियमों के विपरीत है।भ्रष्टाचार का गिरोहःआरोप है कि लेखाकार ने दलालों का एक संगठित गिरोह बना रखा है।इनके माध्यम से लाखों रुपये के बिजली बिलों को अनैतिक रूप से हजारों में बदलकर विभाग को राजस्व की भारी क्षति पहुँचाई जा रही है।उपभोक्ताओं का शोषणः बिल संशोधन के नाम पर भोले-भाले ग्रामीण उपभोक्ताओं से अवैध वसूली की जाती है।विरोध करने पर गिरोह द्वारा धमकी दी जाती है।अवैध संपत्तिः अपनी तैनाती के दौरान उक्त कर्मचारी ने करोड़ों रुपये की बेनामी संपत्ति अर्जित की है,जिसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है।दबाव की राजनीतिःचूंकि उक्त लेखाकार की पत्नी कचहरी में अधिवक्ता है।रामाज्ञा पाण्डेय पुत्र सोमारू पाण्डेय पता मुसलिम पुर कोटवा कोरौता थाना लोहता वाराणसी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कार्यवाही की माँग किया है।


