एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-खेल को खिलाड़ी खेल की भावना से खेलकर ऊंचाइयां हासिल करें।उक्त बातें श्री युगल बिहारी इंटर कॉलेज में ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर अध्यक्षता करते हुए राज्य प्रशिक्षक व वरिष्ठ पत्रकार के0एल0 पथिक ने खिलाडियों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेरा युवा भारत वाराणसी (संस्कृति एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के एनवाईओ यतेंद्र सिंह ने कहा कि युवा भारत की आजादी के बाद युवाओं ने हर क्षेत्र में प्रगति करते हुए अंतराष्ट्रीय क्षितिज पर अपनी पहचान बनांकर राष्ट्र का गौरव बढ़ाया है।

खेल स्पर्धाओं में आज गाँव का युवा अपनी कौशल ,कला का बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। मेरा युवा भारत वाराणसी से जुड़े युवाओं ने ब्लाक स्तर पर अपनी कौशल,कला ,खेल तकनीकी का जो प्रदर्शन किया वे बधाई के पात्र हैं।द्वय अतिथियों ने खिलाड़ियों का सम्मान करते हुए शील्ड, मेडल व पुरष्कार प्रदान किया।सेवापुरी ब्लाक स्तरीय खेलकूद आयोजन में लड़कों का फुटबॉल बैडमिंटन तथा 10 0 मी0 व 400 मी0 का दौड़ तथा बैडमिंटन शामिल रहा। लड़कों में 400 मीटर दौड़ में हर्ष यादव प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि 100 मीटर में शिवम यादव प्रथम स्थान प्राप्त किया।फुटबॉल में आकाश मौर्य की टीम प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा बैडमिंटन में शिवम मौर्य की टीम अव्वल रही। इसी कड़ी में लड़कियों के400 मीटर में विजेता मानसी चौधरी रही तथा 100 मी0 दौड़ की विजेता रेशमा यादव ,बैडमिंटन में सानिया विश्वकर्मा प्रथम स्थान प्राप्त किया।खो- खो की टीम का नेतृत्व काजल विश्वकर्मा ने किया तथा प्रथम स्थान प्राप्त किया।निर्णायक की भूमिका में योग प्रशिक्षक दिनेश मौर्य ने खिलाड़ियों की कुशलता पर निर्णय प्रदान किया।खेल कार्यक्रम का संचालन जयप्रकाश मौर्य ने किया।


