एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-रोहनिया के निर्माणाधीन मकान में कमरें का ताला तोड़कर बीस हजार रुपये की सामान के चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है रोहनिया पुलिस चोरी का मुकदमा दर्ज कर जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार खुशबू सिंह वर्तमान पता ताराधाम कालोनी महमूरगंज वाराणसी की रहने वाली है रोहनिया पुलिस को दिए हुए तहरीर में खुशबू सिंह ने बताया है कि हमारी मकान केशरीपुर रोहनियां में निर्माणाधीन है।जहॉ बीते 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को सुबह लगभग 9:30 पर जब मेरा मिस्त्री वहां गया तो कमरें का ताला टूटा पाया गया।कमरें में प्लम्बरिंग का नया सामान रखा था जिसमें से लगभग 20000/- मूल्य का सामान चोरी हो गया,जिसमें 4 छः इंच के पाइप,10 पीस ब्रासस कंट्रोल वाल,10 पीस ब्रास एमटीए,10 पीस हाफ एल्बो,20 पीस हाफ एल्बो (तीन) व अन्य सामान थे । इसी हफते के पूर्व ही 50 मीटर बिजली का तार और अन्य सामान भी चोरी किये गये थे।रोहनिया पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।


