spot_img
13.1 C
Varanasi
Sunday, February 15, 2026

Buy now

spot_img

पुलिस अफसर रच रहे कलम को कैद करने की साजिश पत्रकारों के उत्पीड़न पर जिम्मेदार अफसर मौन एसएचओ जंसा व राजातालाब पर तैनात सिपाही के खिलाफ लामबद्ध हुए पत्रकार एसीपी रोहनिया को सौंपा ज्ञापन की कार्यवाही की माँग

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-नेशनल मीडिया हेल्पलाइन व राष्ट्रीय पत्रकार परिषद के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को पुलिसिया उत्पीड़न के तहत अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध से सम्बंधित ज्ञापन जेसीपी कार्यालय में जनसुनवाई कर रहे सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया संजीव कुमार शर्मा को देकर एसएचओ जंसा अनिल कुमार शर्मा व थाना राजातालाब पर तैनात सिपाही राहुल कुमार के खिलाफ

कार्यवाही की माँग की गयी और चेतावनी दी गयी कि अगर एक सप्ताह में कोई कार्यवाही दोनों लोगो पर नही होती है तो संयुक्त तत्वाधान में दोनों संगठन के सैकड़ो पत्रकार आमरण अनशन व धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 19 जुलाई 2025 को थाना राजातालाब पर तैनात सिपाही राहुल कुमार द्वारा पत्रकार शुभम शर्मा के

साथ दुर्व्यवहार किया गया इतना ही नही बीते 23 जुलाई 2025 को एसएचओ जंसा अनिल कुमार शर्मा द्वारा पत्रकार एस के श्रीवास्तव विकास के साथ भी बदसलूकी व दुर्व्यवहार किया गया था।जिसकी जानकारी होने पर नेशनल मीडिया हेल्पलाइन व राष्ट्रीय पत्रकार परिषद के पत्रकारों में तीव्र आक्रोश ब्याप्त हो गया और शनिवार को सैकड़ो की संख्या में पत्रकारों ने अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध राजेश कुमार सिंह को ज्ञापन देने वाराणसी कार्यालय पहुँचे और उपस्थिति ना होने के कारण कार्यालय में जनसुनवाई कर रहे सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया संजीव कुमार शर्मा को ज्ञापन देकर दोनों पुलिसकर्मियों के

खिलाफ निलंबन के बाबत कार्यवाही की माँग की गयी जिस पर सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया संजीव कुमार शर्मा ने पत्रकारों को आश्वस्त करते हुए बताया कि न्याय संगत उचित कार्यवाही की जायेगी दोषी पुलिसकर्मियों को बख्शा नही जायेगा।नेशनल मीडिया हेल्पलाइन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस के श्रीवास्तव विकास व राष्ट्रीय पत्रकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र उपाध्याय ने बताया कि पत्रकारों के साथ किसी भी प्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नही किया जायेगा सभी समस्याओं व दुर्व्यवहार के बाबत खुलकर सामना करते हुए ईंट का जवाब पत्थर से देने का कार्य किया जाएगा।आक्रोशित पत्रकारों ने एसीपी महोदय को खुली चेतावनी दिया कि अगर एक सप्ताह के भीतर कोई कार्यवाही नही होती है तो वह सड़क से लेकर सीपी कार्यालय तक आमरण अनशन व धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।

ज्ञापन सौंपने वालो में मुख्य रुप से नेशनल मीडिया हेल्पलाइन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस के श्रीवास्तव विकास,राष्ट्रीय पत्रकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र उपाध्याय,प्रदेश अध्यक्ष रत्नेश्वर राय,प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद खान,एमडी सुनील उपाध्याय,प्रदेश महामंत्री रिंकू पाल,जिला संयोजक वाराणसी अभिषेक दिक्षित,जिला प्रभारी अजय कुमार गुप्ता,ब्लाक अध्यक्ष काशी विद्यापीठ विशाल गुप्ता,ब्लाक उपाध्यक्ष आराजी लाइन अवधेश यादव,ब्लाक अध्यक्ष मझवां मिर्जापुर शिवा यादव,कोषाध्यक्ष शुभम शर्मा,

गोपाल सोनकर,राजेश्वर सिंह,ब्लाक अध्यक्ष आराजी लाइन अमित सिंह रतन प्रधान,अजय गुप्ता सारनाथ,विपिन सिंह,बलिराम,अश्वनी सिंह चौहान,जिलाध्यक्ष वाराणसी अखिलेश कुमार सिंह,धीरज पांडेय संजय कनौजिया हरिश्चंद्र पटेल संजय कुमार प्रीतम कुमार सुशील कुमार चौबे आकाश कौल राहुल कौल शैलेंद्र चंद्रवंशी नीरज उपाध्याय शिवपूजन गोंड राहुल पांडेय शाहिद अफरीदी रोहित मिश्रा गुलशन कुमार आदित्य वर्मा,सर्वेश मिश्रा,जयचंद, शुभम वर्मा,विनोद पटेल,प्रदीप उपाध्याय,अजय तिवारी सहित सैकड़ों पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp