spot_img
30.6 C
Varanasi
Thursday, March 12, 2026

Buy now

spot_img

ग्राम विकास की धुरी प्रधान सचिव सहकर्मी अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभायें….बीपी वर्मा

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-ग्राम विकास की धुरी प्रधान सचिव व सहयोगी गांव के विकास में अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभायें।उक्त बातें बीडीओ हरहुआ बद्री प्रसाद वर्मा ने दीप प्रज्वलन के बाद प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किया।एडीओ पंचायत रवि सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण से कार्य मे गुणवत्ता और दायित्वबोध की दक्षता बढ़ती है कुल 225 प्रतिभागियों को अपने गाँव को विकास पथ पर ले जाएं ताकि विकास के लक्ष्य को समय से पूरा किया जा सके।एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम ‘राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत आयोजित हुआ,जिसमें ग्राम प्रधानों,ग्राम विकास अधिकारियों,पंचायत सहायकों और वार्ड सदस्यों ने प्रतिभाग किया।ग्राम पंचायत विकास योजना क्षेत्र पंचायत विकास योजना और जिला पंचायत विकास योजना तैयार करने की तकनीकी प्रक्रिया पर बल दिया गया।मास्टर ट्रेनर राधेश्याम यादवऔर रंजना राय ने पंचायत प्रतिनिधियों को गाँव की बुनियादी जरूरतों के प्रभावी विकास योजना सहित कार्ययोजना,सरकारी धन का सदुपयोग और गाँव का असल विकास कैसे संभव की जानकारी दी।कार्यक्रम के सुचारू संचालन और प्रबंधन का जिम्मा ‘मैसर्स इंटिको टेक्निकल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड’ को मिली है।नाश्ते और भोजन का उत्कृष्ट प्रबंध किया गया।कार्यक्रम के समापन पर प्रतिनिधियों ने सीखी गई बातों और नई जानकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी पारदर्शिता के साथ लागू कर,गाँव की तस्वीर बदलने का संकल्प लिया।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp