एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-राजातालाब पुलिस द्वारा दर्ज गुमशुदगी प्रकरण से संबंधित विनोद मौर्या निवासी असवारी थाना राजातालाब वाराणसी 35 वर्ष को उप निरीक्षक मोहम्मद इमाम हसन द्वारा सर्विलांस सेल वाराणसी पतारसी-सुरागरसी एवं पंपलेट की सहायता से पहचान कर सकुशल बरामद कर लिया गया। तत्पश्चात विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए उन्हें परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता दुलारी देवी ने बीते 25 जुलाई 2025 को थाना राजातालाब पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया था कि उनका पुत्र विनोद मौर्या बीते चार दिनों पूर्व घर से बिना बताए कहीं चला गया है।परिजनों द्वारा काफी प्रयासों के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल सका था।प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए उप निरीक्षक मोहम्मद इमाम हसन के नेतृत्व में एक टीम गठित कर गुमशुदा की तलाश हेतु प्रयास प्रारंभ किए गए थे,जिसके फलस्वरूप उक्त व्यक्ति को सकुशल बरामद कर लिया गया।


