spot_img
13.1 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026

Buy now

spot_img

ग्रामीण क्षेत्रों में अनवरत कार्यशील ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान

spot_img

रिपोर्ट:दिनेश पटेल व आशीष सौरभ

वाराणसी/-ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) अहिरौली, सिंधोरा भोजूबीर रोड, वाराणसी में डायरेक्टर अम्बरीष कुमार जी से भेंट हुई। उन्होंने विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर चर्चा की, जिनमें मशरूम उत्पादन, अगरबत्ती निर्माण, ब्यूटी पार्लर, सिलाई, और एसी मरम्मत जैसे विषय प्रमुख रहे। संस्थान ने अब तक 12,000 से अधिक प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण प्रदान कर स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह पहल ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध हो रही है।(ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान) भारत सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार के अवसर पैदा करने के उद्देश्य से शुरू की गई एक अनूठी पहल है। RSETI मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के 18 से 45 वर्ष की आयु वर्ग के गरीब और बेरोजगार युवाओं को लक्षित करते हैं।प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थानीय संसाधनों और उत्पादों/सेवाओं की मांग के आधार पर तय किए जाते हैं। इनमें कृषि आधारित, उत्पाद आधारित, प्रक्रिया आधारित और सामान्य उद्यमिता विकास कार्यक्रम शामिल होते हैं। कुछ उदाहरणों में ब्यूटीशियन कोर्स, मोबाइल रिपेयरिंग, रेफ्रिजरेटर, AC रिपेयरिंग, सिलाई, पशुपालन, कंप्यूटर प्रशिक्षण, मशरूम उत्पादन, अगरबत्ती,आदि शामिल हैं।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp