एस के श्रीवास्तव विकास
वाराणसी/-महाराज बलवंत सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को पूज्य संस्थापक डॉ विभूति नारायण सिंह महाराज की पुण्य तिथि पर संस्थापक स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में सुंदरकांड और श्लोक वाचन प्रतियोगिता का आयोजन गंगापुर परिसर में किया गया।भारतीय संस्कृति के अनुरूप सर्वप्रथम प्रभु श्री राम दरबार का पूजन कर सुंदरकांड का पाठ सामूहिक रूप से किया गया,तत्पश्चात स्मृतिशेष डॉ विभूति नारायण सिंह की प्रतिमा पर प्राचार्य और सभी शिक्षकों के द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।श्लोक वाचन प्रतियोगिता में सत्य,विद्या और धर्म पर कई छात्र-छात्राओं ने श्लोक वाचन किया

जिसमें अमीषा पटेल ने प्रथम स्थान,रीमू सेठ ने द्वितीय स्थान और सुहानी उपाध्याय एवं किशन मौर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो पुरुषोत्तम सिंह ने अपने उद्बोधन में पूर्व महाराज के सद्विचारों की चर्चा की और उनके संस्कृत और संस्कृति प्रेम से सीखने की सलाह दी।प्राचार्य प्रोफेसर पुरुषोत्तम सिंह,प्रोफेसर शैलेंद्र कुमार सिंह और प्रोफेसर आलोक कुमार कश्यप के द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जन्मशताब्दी के उपलक्ष में उनके चित्र पर पुष्पार्चन करते हुए उनकी कविताओं का पाठ और उनके अच्छे कार्यों की चर्चा की गई।तत्पश्चात महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने पुष्प अर्पित करके उनको स्मरण किया।कार्यक्रम में सभी कर्मचारी गण और महाविद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।कार्यक्रम समापन पर प्रसाद वितरण किया गया।


