एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-जंसा थाना क्षेत्र के हरसोस गाँव निवासी अनिल राजभर ने जंसा पुलिस को गुरुवार को सूचना दिया कि उसका पुत्र यश राजभर दस वर्ष जो मूकबधिर एवं श्रवणहीन (दिव्यांग) है,अचानक घर से लापता हो गया है।परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद बालक का कोई पता नहीं चल सका।प्राप्त सूचना के क्रम में उप निरीक्षक चौकी प्रभारी कस्बा जंसा पवन कुमार,महिला उप निरीक्षक नेहा सिंह (मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी) एवं पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी कैमरों की जांच,स्थानीय लोगों से पूछताछ तथा आस-पास के क्षेत्रों में सघन तलाश की गई।

परिणामस्वरूप उक्त बालक को कुरौना बाजार से सकुशल बरामद कर लिया गया तथा विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया।दस वर्षीय मासूम बच्चे को सकुशल पाकर परिजन जंसा पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किये।उपरोक्त सकुशल बरामदगी की कार्यवाही प्रभारी निरीक्षक जंसा अनिल कुमार शर्मा के देख रेख व अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।


