spot_img
14.1 C
Varanasi
Sunday, February 15, 2026

Buy now

spot_img

सफलता:चोरी के बर्तन के साथ जंसा पुलिस ने सदानन्द गुप्ता को किया गिरफ्तार भेजा जेल

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-जंसा पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को हरदासपुर अंडरपास के पास से चोरी के संबंध में पंजीकृत मुकदमा के सम्बंध में फरार एवं प्रकाश में आए आरोपी सदानन्द गुप्ता पुत्र फूलचन्द गुप्ता निवासी ग्राम हकीमगंज थाना जंसा वाराणसी को गिरफ्तार कर चोरी गए सभी बर्तन को बरामद करते हुए जेल भेज दिया।गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान चूल्हा (पुराना) एक,कुकर एक,दूध नहर एक,कढ़ाही चार, हत्था (नीला) एक बरामद किया गया।विदित हो गुरुवार को पीड़ित आनद नारायण गुप्ता निवासी चौरी भदोही द्वारा थाना जंसा पर लिखित सूचना दी गई थी कि उनका दूसरा मकान जंसा बाजार थाना जंसा क्षेत्र में स्थित हैजो पिछले चार से पांच दिनों से बंद पड़ा था।दिनांक 17 दिसम्बर 2025 को सायं जब पीड़ित अपने घर पहुँचा तो उन्होंने देखा कि मकान का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था तथा कुछ घरेलू सामान जैसे बर्तन चूल्हा कढ़ाही आदि घर से चोरी हो चुके थे।काफी खोजबीन के बावजूद चोरी गया सामान नहीं मिला।पीड़ित द्वारा मिली तहरीर के आधार पर जंसा पुलिस द्वारा चोरी का मुकदमा पंजीकृत कर सीसीटीवी फुटेज एवं आसपास के लोगों से पूछताछ के माध्यम से प्रकाश में आए आरोपी चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया गया।गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक जंसा अनिल कुमार शर्मा,चौकी प्रभारी कस्बा जंसा उप निरीक्षक पवन कुमार यादव इत्यादि पुलिसकर्मी शामिल रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp