spot_img
17.7 C
Varanasi
Wednesday, March 4, 2026

Buy now

spot_img

सुनील उपाध्याय ने थामा बसपा का दामन सेवापुरी विधानसभा अध्यक्ष ने कराया प्राथमिक सदस्यता ग्रहण बधाईयों का लगा तांता

spot_img

बसपा बदलेगी अपनी चुनाव प्रचार स्टाइल पन्द्रह हजार बूथ कमेटियों के गठन के बाद होंगे रोड शो के आयोजन…सुनील उपाध्याय

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-सेवापुरी विधानसभा के रखौना गाँव निवासी पत्रकार व समाजसेवी सुनील उपाध्याय ने 2027 चुनाव के पूर्व बसपा का दामन थाम लिया है।सेवापुरी विधानसभा अध्यक्ष बनारसी लाल भारती व उनकी टीम ने सोमवार को सुनील उपाध्याय के आवास पर पहुँच उन्हें बसपा का सदस्यता ग्रहण कराया।बसपा के नवागत सदस्य सुनील उपाध्याय ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि बहुजन समाज पार्टी ( संक्षिप्त रूप में बीएसपी ) भारत की एक प्रगतिशील राजनीतिक पार्टी है,जिसका गठन बहुजनों (जिसका शाब्दिक अर्थ है “बहुसंख्यक समुदाय”) का प्रतिनिधित्व करने के लिए किया गया था।इसमें देश की अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के साथ-साथ अल्पसंख्यक भी शामिल हैं।

कांशी राम के अनुसार जब उन्होंने 1984 में पार्टी की स्थापना की थी,तब बहुजन भारत की 85 प्रतिशत आबादी थे,लेकिन वे 6,000 विभिन्न जातियों में विभाजित थे।पार्टी का दावा है कि वह बीआर अंबेडकर,ज्योतिराव फुले,नारायण गुरु,छत्रपति शाहूजी महाराज और गौतम बुद्ध के दर्शन से प्रेरित है।यूपी में आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर बसपा अपनी रणनीति में बदलाव करने जा रही है।आकाश आनंद जल्द ही प्रदेश में रोड शो कर सकते हैं।बसपा मिशन 2027 की तैयारियों के तहत अप्रैल से प्रचार अभियान की शुरुआत कर सकती है।मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद पार्टी संगठन को बूथ लेवल पर मजबूत करने के लिए 15 हजार कमेटियों का गठन करेगी जिसके बाद आकाश आनंद के रोड शो और जनसभाओं का सिलसिला शुरू होगा।

सूत्रों की मानें तो पार्टी अध्यक्ष मायावती बूथ कमेटियों के गठन की कवायद 14 अप्रैल को डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती तक पूरा करने का निर्देश दिया है।हालांकि इससे पहले पार्टी संस्थापक कांशीराम की 15 मार्च को होने वाली जयंती को भी बड़े स्तर पर मनाएगी ताकि यह संदेश दिया जा सके कि बसपा ही कांशीराम के अनुयायियों की असली पार्टी है। दरअसल,कांशीराम जयंती पर आजाद समाज पार्टी भी कई जिलों में कार्यक्रम करने जा रही है।

इससे बसपा के पदाधिकारियों को जयंती से जुड़े कार्यक्रमों में विशेष ध्यान देकर अधिक से अधिक लोगों को आयोजन से जोड़ने को कहा गया है।वही सुनील उपाध्याय को सदस्यता ग्रहण कराने वालों में मुख्य रूप से सेवापुरी विधानसभा अध्यक्ष बनारसी लाल भारती,विधानसभा सचिव मनीष कुमार,विधानसभा प्रभारी लालचंद,गुडडू बीडीसी,बीपी गौतम उपस्थित रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp