spot_img
37 C
Varanasi
Tuesday, March 17, 2026

Buy now

spot_img

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को जंसा पुलिस ने परमपुर रिंगरोड के पास से किया गिरफ्तार भेजा जेल नाबालिग किशोरी सकुशल बरामद

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-चौकी प्रभारी कस्बा जंसा पवन कुमार यादव व उनकी पुलिस टीम द्वारा अपहरण के एक मामले में दर्ज मुकदमे से सम्बंधित प्रकाश में आये फरार आरोपी मोहम्मद आनस पुत्र मोहम्मद नईम निवासी ग्राम किठांवा थाना सलोन जनपद रायबरेली को ग्राम परमपुर रिंग रोड के पास से गिरफ्तार किया गया।आरोपी के कब्जे से अपहृता को सकुशल बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।।उल्लेखनीय है कि दिनांक 10 मार्च 2026 को वादी द्वारा थाना जंसा पर सूचना दी गई कि लगभग 17 वर्षीया पुत्री दिनांक 5 मार्च 2026 की रात्रि में घर से लापता हो गई है।वादी द्वारा काफी खोजबीन एवं रिश्तेदारों के यहां तलाश करने के बावजूद पुत्री का कोई पता नहीं चल सका।इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जंसा पर उपरोक्त अभियोग पंजीकृत कर पुलिस द्वारा तत्काल जांच प्रारम्भ की गई।

जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया गया।पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसका अपहृता से संपर्क सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के माध्यम से हुआ था।बातचीत के दौरान उसने अपहृता को शादी करने का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ मुंबई लेकर चला गया था।बाद में मुंबई से वापस आने के बाद जब वह जंसा क्षेत्र से होते हुए अपने गांव जा रहा था,तभी पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया।गिरफ्तार व बरामद करने वालो में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक जंसा अनिल कुमार शर्मा,चौकी प्रभारी कस्बा जंसा पवन कुमार यादव सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp