spot_img
26.9 C
Varanasi
Thursday, March 19, 2026

Buy now

spot_img

मिनी सचिवालय जंसा के मेन गेट पर लगे राष्ट्रीय ध्वज से अशोक चक्र था गायब खबर चलने के बाद जागा महकमा बनवाया अशोक चक्र

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-जंसा मिनी सचिवालय गेट पर बने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा से अशोक चक्र था गायब खबर चलने के बाद महकमों में मचा हड़कम्प,बीडीओ ने लिया प्रकरण का संज्ञान लापरवाही बरतने वालो को लगा फटकार आनन फानन में तिरंगा में बनकर तैयार हुआ अशोक चक्र।प्राप्त जानकारी के अनुसार आराजी लाइन विकास खण्ड के ग्राम पंचायत जंसा मिनी सचिवालय (पंचायत भवन) के मुख्य गेट पर बने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा से अशोक चक्र बीते दो वर्षों से गायब था,जिम्मेदार आला अधिकारियों कर्मचारियों सहित ग्राम प्रधान मूकदर्शक बने हुए थे।ज्ञात हो कि जंसा मिनी सचिवालय का सुंदरीकरण,बाउंड्री व गेट निर्माण कार्य बीते 15 मार्च 2024 को ग्राम प्रधान श्रीमती शांति यादव पत्नी नंदलाल यादव द्वारा कराया गया था दो वर्ष का दिन बीत जाने के बाद भी राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के बीचो बीच अशोक चक्र को बनवाना कोई भी आला अधिकारी कर्मचारी व जिम्मेदार मुनासिब नही समझा था।जिसकी खबर बुधवार को प्रसारित/प्रकाशित होते ही सम्बंधित विभाग व महकमों में हड़कम्प मचा दिया।खबर का स्वतः संज्ञान लेते हुए खण्ड विकास अधिकारी आराजी लाइन सुरेन्द्र सिंह यादव ने तत्काल सचिव को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा में अशोक चक्र बनवाने का निर्देश दिया और गम्भीर लापरवाही बरतने पर जमकर फटकार लगाई दोबारा किसी भी प्रकार की गलती ना करने को लेकर हिदायत दिए,जिसके बाद पेंटर द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिंरगा के बीचों बीच अशोक चक्र बना दिया गया।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp