spot_img
24.8 C
Varanasi
Sunday, February 15, 2026

Buy now

spot_img

सेवानिवृत्त एफसीआई कर्मचारी की धान के खेत में मिली शव परिजनों में मचा कोहराम शव पीएम को भेज जाँच पड़ताल में जुटी राजातालाब पुलिस

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-राजातालाब थाना क्षेत्र के बेलवा शाहंशाहपुर निवासी सच्चा लाल पुत्र स्वर्गीय पोतन राम 73 वर्ष सेवानिवृत्त एफसीआई कर्मचारी की शव रविवार को गाँव के ही एक धान के खेत में मिली।धान के खेत में पानी लगा हुआ था।लोगों का कहना है कि उसमें गिरने से ही सच्चा लाल की मौत हो गयी होगी।मृतक सच्चा लाल के परिजनों ने बताया कि वे मानसिक बीमारी से परेशान थे,मानसिक बीमारी की दवा चल रही थी।

शनिवार देर शाम को ही घर से निकल गए थे,वापस ना आने पर घर के लोग शाम से ही खोजबीन कर रहे थे।गाँव के लोगों ने रविवार की दोपहर उनकी शव गाँव के एक खेत में देखा वे खेत में मुंह के बल गिरे पड़े थे।धान के खेत में पानी भरा हुआ था।सच्चा लाल को तीन पुत्र राम कसम संतोष और ओमकार है।मृतक भेलूपुर स्थित एफसीआई कार्यालय का सेवानिवृत्त कर्मचारी था और वर्ष 2012 में अवकाश ग्रहण करके घर पर ही रह रहा था।

मृतक छ भाईयों में दूसरे नम्बर का था।धान के खेत मे शव मिलने की सूचना प्राप्त होते ही थानाध्यक्ष राजातालाब राजू कुमार व चौकी प्रभारी जक्खिनी संदीप सिंह उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह मौके पर पहुँच शव को धान के खेत से बाहर निकलवाते हुए जाँच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिए।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp