रिपोर्ट:विकास श्रीवास्तव

वाराणसी/-राजातालाब थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी जक्खिनी अंतर्गत शंहशाहपूर सरकारी गौशाला के सामने बने पुलिया में गुरुवार सुबह 7 बजे लश्करिया निवासी 46 वर्षीय ऑटो चालक पप्पू राजभर की शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी।शव मिलने की सूचना पर एडीसीपी गोमती जोन वैभव बांगर सहित फॉरेंसिक टीम पहुँचकर जाँच पड़ताल की और परिजनों से घटना के बाबत जानकारी लिया।मृतक की पत्नी शकुंतला व माता श्याम प्यारी सहित दो पुत्र राहुल रोहित,दो पुत्री रीति व सालू का रो-रोकर बुरा हाल।

मृतक दो भाईयो में बड़ा था,छोटे भाई रमेश की भी मौत बीते चार वर्ष पूर्व हो गयी थी।मृतक राजातालाब से जक्खिनी मार्ग पर ऑटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था।मृतक के परिजनों ने बताया कि बुधवार सुबह 7 बजे घर से निकले थे रात भर घर वापस नही लौटे सुबह उनकी शव पुलिया में मिली है।

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक शराब का आदि था इसके छोटे भाई रमेश की भी शराब पीने के वजह से व संक्रमित बीमारी के कारण मौत हो गयी थी उसके पास भी तीन पुत्री व एक पुत्र है,मृतक पप्पू राजभर के कान व चेहरे पर चोट के निशान मिले है।वही इस बाबत चौकी प्रभारी जक्खिनी आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया गया है फॉरेंसिक टीम भी साक्ष्य संकलन इक्कठा की है जाँच पड़ताल की जा रही है।


