spot_img
13.1 C
Varanasi
Sunday, February 15, 2026

Buy now

spot_img

पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी सेवापुरी आनंद सिंह ‘रिंकू’ के पिता का निधन क्षेत्र में शोक की लहर मणिकर्णिका घाट पर होगा अंतिम संस्कार

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी आनंद सिंह रिंकू के पूज्य पिता स्वर्गीय जयसिंह का आज दुःखद निधन हो गया। वे विद्युत विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी थे।स्वर्गीय जयसिंह वाराणसी जनपद के मिर्जामुराद क्षेत्र अंतर्गत रूपापुर (मधुकर शाहपुर) के निवासी थे,जहाँ वे एक अनुशासनप्रिय,संस्कारी और अत्यंत सम्मानित व्यक्तित्व के रूप में व्यापक रूप से जाने जाते थे।स्वर्गीय जयसिंह सादगी,ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक थे।अपने जीवनकाल में उन्होंने सदैव उच्च नैतिक मूल्यों का पालन किया और समाज के प्रति अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा के साथ निभाया।वे अपने समय के क्षेत्र के चर्चित और प्रतिष्ठित व्यक्तियों में से एक रहे,जिनकी सोच,व्यवहार और व्यक्तित्व से लोग प्रेरणा लेते थे।आम जन के हितों के लिए सोचना और समाज की भलाई के लिए कार्य करना उनके जीवन का मूल उद्देश्य रहा।पिता के इन्हीं संस्कारों और जीवन मूल्यों का गहरा प्रभाव उनके पुत्र आनंद सिंह ‘रिंकू’ के व्यक्तित्व और कार्यशैली में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।जनसेवा,आम लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास करना उनकी पहचान रही है।जिस प्रकार स्वर्गीय जयसिंह की सोच थी कि सार्वजनिक जीवन का उद्देश्य सदैव आम जनता के हित में कार्य करना होना चाहिए,उसी भावना के साथ आनंद सिंह ‘रिंकू’ भी जनसेवा के पथ पर अग्रसर रहे हैं।स्वर्गीय जयसिंह का अंतिम संस्कार आज सोमवार को वाराणसी के पावन मणिकर्णिका घाट पर संपन्न होगा।इस शोकाकुल अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों,सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने गहरी शोक संवेदनाएँ व्यक्त की हैं।ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकसंतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp