एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-रोहनिया थाना क्षेत्र के भदवर पुलिस चौकी अंतर्गत गांगपुर गाँव निवासिनी एक युवती बीते तीन दिनों पूर्व घर के परिजनों से बगैर बताये कही चली गयी थी जिसकी सूचना उसके पिता लक्ष्मण द्वारा बीते 31 जुलाई 2025 को रोहनिया पुलिस को देकर गुमशुदगी दर्ज कराई गयी थी।गुमशुदगी दर्ज कर रोहनिया पुलिस जाँच पड़ताल में जुटी थी कि शनिवार देर शाम रोहनिया पुलिस को मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि बीते 31 जुलाई 2025 की जिस युवती की गुमशुदगी दर्ज कराई गई है वह अखरी क्षेत्र में खड़ी है और किसी साधन/वाहन का इंतजार कर रही है जिसकी सूचना प्राप्त होते ही चौकी प्रभारी भदवर रामकुमार पांडेय सहित हेड कांस्टेबल संजय चौहान व हेड कांस्टेबल विकास प्रताप सिंह मौके पर पहुँच गुमशुदा युवती को बरामद करते हुए परिजनों को सुपुर्द किया गया।गुमशुदा युवती की माता गीता देवी सहित परिजनों ने चौकी भदवर पहुँच युवती को सकुशल अपने पास लिया और लिखा पढ़ी करके चौकी प्रभारी को देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।


