spot_img
23.4 C
Varanasi
Sunday, February 15, 2026

Buy now

spot_img

वाराणसी पब्लिक स्कूल चार दिवसीय आयोजित भव्य फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ सफल समापन

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-वाराणसी पब्लिक स्कूल राजातालाब में 5 दिसम्बर 2025 से 8 दिसम्बर 2025 तक आयोजित भव्य फुटबॉल प्रतियोगिता का सफल समापन मंगलवार को विद्यालय प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। चार दिनों तक चले इस खेल महोत्सव में विभिन्न कक्षाओं की टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खेल भावना,अनुशासन और टीमवर्क का बेहतरीन परिचय दिया।समापन समारोह का शुभारंभ विद्यालय के उप-प्रबंधक श्री शशि कांत गुप्ता द्वारा किया गया।उन्होंने विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में आत्मविश्वास,नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के गुणों का विकास करते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि विद्यालय सदैव बच्चों को खेलों में अधिकतम अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।प्रधानाचार्य श्री अशुतोष सिंह ने अपने संबोधन में प्रतियोगिता को शैक्षणिक गुणवत्ता का अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि इस फुटबॉल प्रतियोगिता ने छात्रों को न केवल अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर दिया बल्कि उन्हें अनुशासन एकाग्रता तथा खेल भावना के मूल्य सीखने का अवसर भी प्रदान किया।उन्होंने सभी खिलाड़ियों,प्रशिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।समापन दिवस पर आयोजित फाइनल मैच में खिलाड़ियों ने शानदार कौशल और दमदार खेल का प्रदर्शन किया।दर्शको अभिभावकों,स्टाफ और छात्रों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए पूरे वातावरण को ऊर्जा और उत्साह से भर दिया।समारोह में विजयी एवं उप विजयी टीमों को उप-प्रबंधक श्री शशि कांत गुप्ता,प्रधानाचार्य श्री अशुतोष सिंह तथा आमंत्रित अतिथियों द्वारा मेडल,ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र वितरित किए गए।सभी प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहन पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।विद्यालय परिवार ने समापन अवसर पर यह आशा व्यक्त की कि इस प्रतियोगिता से छात्रों में खेलों के प्रति रुचि और अधिक बढ़ेगी तथा वे भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ विद्यालय को गौरवान्वित करने का प्रयास करेंगे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp