spot_img
14.1 C
Varanasi
Sunday, February 15, 2026

Buy now

spot_img

बिना अनुमति वाहन काटने वाले कबाड़ मालिक को चार कटे चोरी के इंजन के साथ मिर्जामुराद पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-मिर्जामुराद पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर रखौना अंडर पास के पास स्थित एक कबाड़ी दुकान के मालिक मोहम्मद अली पुत्र स्वर्गीय अब्दुल अजीज 40 वर्ष निवासी ग्राम मेहंदीगंज थाना मिर्जामुराद को पकड़कर कबाड़ की दुकान की चेकिंग की गई तो चोरी की गई गाड़ियों के इंजन काटकर अलग-अलग रखे चार कटे हुए इंजन बरामद हुए।उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया गया।पूछताछ के दौरान पकड़े गए कबाड़ मालिक ने बताया कि यह उसकी कबाड़ की दुकान है तथा वह कबाड़ का कार्य करता है।वह पुरानी गाड़ियों को कटवाकर स्क्रैप में बेचने का भी कार्य करता है आरोपी द्वारा स्वीकार किया गया कि उसके पास चोरी कर लाई गई कुछ गाड़ियों को काटकर उनके इंजन रखे हुए हैं,जिन्हें बेचने के उद्देश्य से उसने अपनी दुकान के अंदर छुपाकर रखा था।गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक मिर्जामुराद प्रमोद कुमार पांडेय,चौकी प्रभारी खजूरी विवेकानंद द्विवेदी सहित मिर्जामुराद के अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp