spot_img
29.1 C
Varanasi
Thursday, March 26, 2026

Buy now

spot_img

प्राथमिक विद्यालय हरदत्तपुर में मनाया गया नवारंभ उत्सव

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देश के क्रम में विकासखंड आराजी लाइन के समस्त 59 कोलोकेटेड विद्यालयों में दिनांक 25 मार्च को नवारम्भ उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें 3 वर्ष से 6 वर्ष तक के नामांकन से वंचित बच्चों का चिन्हांकन कर आंगनवाड़ी में प्रवेश हेतु अभिभावकों को प्रेरित किया गया एवं बाल वाटिका के 31 जुलाई तक 6 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले बच्चों को चिन्हित कर प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक में प्रवेश दिलवाया गया।

खंड शिक्षा अधिकारी आराजी लाइन शशिकांत श्रीवास्तव द्वारा भी प्राथमिक विद्यालय हरदतपुर में नवारम्भ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया एवं विद्यालय में अवस्थित आंगनबाड़ी केन्द्र का अवलोकन किया गया तथा बाल वाटिका के 6 बच्चों का नामांकन प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक में कराया गया खंड शिक्षा अधिकारी ने कार्यक्रम में संबोधन में समस्त अध्यापक अध्यापिकाओं एवं कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अभिभावकों से ग्राम पंचायत के समस्त 6 से 14 वर्ष तक के छात्र-छात्राओं का नामांकन प्राथमिक विद्यालय में कराने हेतु निर्देशित किया गया कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने अत्यंत मनोरंजक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई।विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई निशुल्क पाठ्य पुस्तकों का भी वितरण समस्त छात्र छात्राओं को किया गया।कार्यक्रम में ग्राम प्रधान,एआरपी श्वेता सिंह सुनीता सिंह एवं नेहा द्विवेदी के साथ-साथ विद्यालय के समस्त अध्यापक अध्यापिकाये शिक्षामित्र समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री एवं काफी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp