एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कड़ाके की ठंड के बीच मिशन समाज सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डंपी तिवारी (बाबा) द्वारा वाराणसी के लमही चांदपुर क्षेत्र की झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों को राहत पहुंचाते हुए कंबल वितरण किया गया।मिशन समाज सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डंपी तिवारी (बाबा) की ओर से सर्दी से बचाव के लिए सैकड़ो कंबल वितरित किए गए।कार्यक्रम के दौरान मिशन समाज सेवा के सदस्यों ने झुग्गियों में रहने वाले लोगों की वास्तविक परिस्थितियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कई परिवार ठंड के मौसम में भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं।इसी को देखते हुए यह सेवा कार्य किया गया।वही मीडिया से बातचीत के दौरान मिशन समाज सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डंपी तिवारी (बाबा) ने कहा कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना और जरूरतमंदों की सहायता करना ही संस्था का उद्देश्य है जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान देखना ही इस सेवा कार्य की सबसे बड़ी प्रेरणा है।


