एस के श्रीवास्तव विकास
वाराणसी/-कोआपरेटिव बैक इम्पलाइज युनियन उoप्रo का दो दिवसीय प्रान्तीय अधिवेशन प्रताप पैलेस परेड कोठी कैण्ट वाराणसी मे रविवार को प्रान्तीय कमेटी के चुनाव के साथ सम्पन्न हुआ।कोआपरेटिव बैक इम्पलाइज युनियन उत्तर प्रदेश के चुनाव मे सर्व सम्मति से अजय बर्मन सहारनपुर अध्यक्ष, शेषनाथ यादव व योगेन्द्र सिंह पीलीभीत उपाध्यक्ष, सुधीर सिंह महामंत्री, नागेन्द्र कुमार सिंह मेरठ उपमंत्री, नायब सिंह वाराणसी, धर्मेन्द्र तिवारी रायबरेली, अरविन्द कुमार सिंह हरदोई, सहायक महामंत्री।ईश्वर सिंह चौहान मुजफ्फरनगर संगठन मंत्री, अरविन्द कुमार अयोध्या

कोषाध्यक्ष,मिलेन्द्र कुमार सिंह मण्डलीय मंत्री वाराणसी सहित 18 मण्डलीय मंत्री एवं संतोष सोनकर वाराणसी ,विजय कृष्ण यादव गाजीपुर सहित कुल 44 लोग कार्यकारीणी के सदस्य निर्वाचित हुए।अधिवेशन में एक हाई पावर नयी परामर्श दात्री समिति का गठन हुआ जिसमे निवर्तमान अध्यक्ष ,संस्थापक व संरक्षक गण को रखा गया।चुनाव के बाद नयी कार्यकारीणी की बैठक हुई जिसमे कर्मचारियों की समस्याओं और उनके निराकरण पर विस्तार से चर्चा हुई।अधिवेशन मे निर्णय लिया गया कि जिला सहकारी बैक के कर्मचारियों की मांगे वेतन पुनरीक्षण, बैको मे भर्ती शीघ्र करना, कम्प्यूटराइजेशन व चीनी मिलो के वित्तपोषण मे की गयी वित्तीय अनियमितताओं की जांच कराने के लिए पुनः प्रयास किया जायेगा और यदि मांगो का निस्तारण नहीं किया जाता है तो प्रदेश ब्यापी आन्दोलन किया जायेगा जिसका निर्णय लेने का अधिकार अध्यक्ष और महामंत्री को दिया गया।उपस्थित सदस्यों ने नये निर्वाचित पदाधिकारियों को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।नयी कार्यकारीणी का चुनाव निर्वाचन अधिकारी संगठन के संरक्षक राजेश्वर सिंह द्वारा सम्पन्न कराया गया।


