एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-रोहनिया थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी भदवर अंतर्गत मड़ाव रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने 50 वर्षीय पान विक्रेता की घटना स्थल पर हुई मौत दर्दनाक मौत परिजनों में मचा कोहराम शव पीएम को भेज विधिक कार्यवाही में जुटी रोहनिया पुलिस।प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत बथना थाना गोविंदगंज जिला पूर्वी चम्पारण बिहार निवासी देवेन्द्र सिंह पुत्र इंद्रजीत सिंह 50 वर्ष बीते पाँच से सात वर्ष पूर्व से मंडुवाडीह के जलालीपट्टी स्थित हरिराम शर्मा के मकान में किराए का कमरा लेकर परिवार के साथ रहते थे और भुल्लनपुर में पान की दुकान पर पान बेचकर परिवार का भरण पोषण करते थे।शुक्रवार को वह मड़ाव रेलवे लाइन पार कर रहे थे उसी समय 65129 बनारस-झूँसी पैसेंजर ट्रेन के चपेट में आ गए और ट्रेन से कटकर मौत हो गयी।मृतक को दो पुत्र व दो पुत्री है जिसमे से एक पुत्री की शादी हो चुकी है।मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया,घटना स्थल पर पहुँचे अंश कुमार सिंह ने मृतक की शिनाख्त अपने पिता देवेन्द्र सिंह के रुप में की।वही प्रत्यक्षदर्शियों का कहना रहा कि पान विक्रेता देवेन्द्र रेलवे ट्रैक पर ही बैठे थे जिससे वह ट्रेन के चपेट में आ गए और मौत हो गयी।रोहनिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज विधिक कार्यवाही में जुट गयी।


