spot_img
29.1 C
Varanasi
Thursday, March 19, 2026

Buy now

spot_img

पयागपुर स्कूल परिसर में मारपीट व जातिसूचक टिप्पणी करने के मामले में एक बाल आपचारी सहित दो गिरफ्तार राजातालाब पुलिस ने भेजा जेल

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-राजातालाब पुलिस ने विद्यालय परिसर में मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी के मामले में बड़ी कार्यवाही करते हुए एक बाल अपचारी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को पीड़ित श्री प्रकाश सिंह प्रबंधक श्री प्रकाश इंटर कॉलेज पयागपुर मातलदेई द्वारा थाना राजातालाब पर लिखित सूचना दी गई थी। शिकायत में बताया गया था कि कुछ लोग जबरन विद्यालय परिसर में घुस आए और उपस्थिति को लेकर हुए विवाद में लाठी डंडा और असलहे के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।इस दौरान आरोपियों ने अनुसूचित जाति की एक महिला कर्मचारी के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया।जब पीड़ित श्री प्रकाश सिंह के पिता केशव प्रसाद और विद्यालय स्टाफ ने बीच बचाव किया तो उनके साथ भी मारपीट और अभद्रता की गई,जिससे कई लोग घायल हो गए।राजातालाब पुलिस ने दोनों आरोपियों को मुंगवार अखाड़ा के पास से गुरुवार को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपियों में गब्बर यादव 45 वर्ष निवासी मुंगवार व एक बाल अपचारी रहे।साथ ही घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है।पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या विवाद की स्थिति में कानून को हाथ में लेने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचित करें,ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp