spot_img
37 C
Varanasi
Tuesday, March 17, 2026

Buy now

spot_img

सड़क पर कब्जा व भूमि विवाद में दो पक्ष हुए आमने सामने किये मारपीट दोनों पक्ष के सात अलग अलग लोगो पर दर्ज हुआ रोहनिया में मुकदमा

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-रोहनिया थाना क्षेत्र के पंचायत भवन के पीछे अवलेशपुर कदंवा निवासी दिग्विजय कुमार मिश्रा ने रोहनिया पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि बीते 22 फरवरी 2026 को विपक्षी शोभित सिंह व उनके पिता हरिशंकर सिंह और मीरा सिंह निवासी 439/441 पंचायत भवन के पिछे अवलेशपुर कंदवा वाराणसी द्वारा सड़क कब्जा किया जा चुका था जिसकी जानकारी होते हि प्रार्थी द्वारा विपक्षीगण का विरोध किया गया और विरोध करने पर विपक्षीगण द्वारा प्रार्थी के घर में घुसकर मारपीट किया गया।

प्रार्थी और प्रार्थी के परिवार के साथ जिसकी शिकायत प्रार्थी द्वारा 112 व लिखित शिकायत अखरी चौकी को भी दिया गया जिस पर कोई कार्यवाही नही हुआ तब से मेरा पुरा परिवार डर और दहशत में है।15 मार्च 2026 को विपक्षीगण द्वारा रोड कब्जा करने के लिए जबरन कहासुनी करते हुए प्रार्थी के साथ हाथा पाई किया गया जिसमें रोड पर पड़े ईट,राड व सरिया से प्रार्थी के सिर पर जान से मारने के नियत से मारा गया जिससे प्रार्थी मौके पर गम्भीर चोट लगने के कारण बेहोश हो गया और मौके पर मेरा परिवार और आस पड़ोस के लोगों द्वारा मेरी जान बचाई गयी। यह घटना लगभग शाम 5 बजे के आस पास कि है।जान से मारने कि धमकी देते हुए मौके से भाग गया।

वही दूसरे पक्ष के शोभित सिंह निवासी अवलेशपुर ने रोहनिया पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि जमीनी विवाद को लेकर हमारे पड़ोसी दिग्विजय मिश्रा,देव मिश्रा,अंजनी मिश्रा,अजय मिश्रा व 3 अज्ञात लोग सभी निवासीगण अवलेशपुर थाना रोहनियां ने मिलकर लाठी व राड से एक राय होकर जान से मारने की नियत से प्रार्थी को बुरी तरह मारा पिटा जिससे प्रार्थी के सिर पर गम्भीर चोटें व शरीर पर चोटें आयी जिससे प्रार्थी बूरी तरह घायल हो गया व उक्त लोगो ने प्रार्थी के घर पर तोड़फोड कर लाखों का नुकसान करते हुए माँ-बहन की गन्दी गन्दी गालियाँ देते हुए धमकी दिए की अगर मेरी बात नही मानी तो जान से मारकर फेकवा देंगे।वही इस बाबत रोहनिया पुलिस ने दोनों पक्षो से मिले तहरीर के आधार पर सम्बंधित धाराओं में 7 नामजद व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp